विक्की-कटरीना का वेडिंग वेन्यू:700 साल पुराने किले में होगी शादी

मुंबई। अभिनेत्री कटरीना कैफ और एक्टर विक्की कौशल की रिंग सेरेमनी की खबरों के बीच राजस्थान का सिक्स सेंस बरवाड़ा फोर्ट होटल भी चर्चा में है। यह होटल सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर की दूरी पर चौथ का बरवाड़ा की पहाड़ी पर स्थित है। शादी के फंक्शन के लिए 7 से 12 दिसंबर तक इस होटल की बुकिंग की गई है। बस, इसकी औपचारिक घोषणा होनी बाकी है।

सारा फंक्शन 7 से 12 दिसंबर के बीच होगा। इसके लिए होटल की बुकिंग हो चुकी है। बस, इसकी औपचारिक घोषणा होनी बाकी है। होटल ने भी इस VIP शादी के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। होटल प्रबंधन और सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शादी के लिए बुकिंग कन्फर्म हो गई है। हालांकि किस दिन कौन सा प्रोग्राम होगा, इसकी जानकारी अभी नहीं मिली है।

कई बड़ी हस्तियां आएंगी
शादी समारोह छोटा ही होगा। बावजूद इसके सलमान खान और अन्य कई बड़े सितारों के फंक्शन में आने की पूरी संभावना है। यह भी जानकारी मिली है कि शादी का मुख्य कार्यक्रम जनाना महल में होगा। शादी समारोह में सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी निजी गार्ड संभालेंगे।

चौथ का बरवाड़ा में स्थित यह गढ़ 14 शताब्दी में बना हुआ है। यह राजपूताना शैली में है। गढ़ में वर्तमान में आलीशान होटल बनाया गया है। रेस्टोरेशन के बाद इसकी ओपनिंग अक्टूबर में ही हुई है। ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा शामिल हुई थीं। अब रॉयल वेडिंग के लिए कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने इस होटल को फाइनल किया है।

लग्जरी रिसॉर्ट में फोर्ट सुइट और अरावली सुइट हैं। यहां 3 लोगों का एक दिन-रात ठहरने का किराया 65 हजार से लेकर 1.22 लाख तक है। गेस्ट के लिए फ्री ब्रेकफास्ट और वाईफाई भी दिया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

करोड़पति की बीवी का ऑटो वाले से मोह भंग:13 साल छोटे प्रेमी के साथ 26 दिन में 13 लाख उड़ाकर लौटी

Tue Nov 9 , 2021
इंदौर। प्रेमी के साथ घर से 47 लाख रुपए लेकर भागी महिला सोमवार देर रात घर वापस लौट आई है। महिला का कहना है कि वह अपने पति के साथ रहना चाहती है। वहीं महिला का पति भी उसे अब साथ में रखने को तैयार है। पुलिस मामले में 34 […]

Breaking News