करोड़पति की बीवी का ऑटो वाले से मोह भंग:13 साल छोटे प्रेमी के साथ 26 दिन में 13 लाख उड़ाकर लौटी

इंदौर। प्रेमी के साथ घर से 47 लाख रुपए लेकर भागी महिला सोमवार देर रात घर वापस लौट आई है। महिला का कहना है कि वह अपने पति के साथ रहना चाहती है। वहीं महिला का पति भी उसे अब साथ में रखने को तैयार है। पुलिस मामले में 34 लाख रुपए पहले ही बरामद कर चुकी है। महिला का आशिक ऑटो ड्राइवर अभी भी फरार बताया जा रहा है।

थाना प्रभारी दिनेश वर्मा के मुताबिक क्षेत्र में 13 अक्टूबर को प्रॉपर्टी ब्रोकर की पत्नी 13 साल छोटे ऑटो रिक्शा ड्राइवर के साथ घर से 47 लाख लेकर भाग गई थी। आरोपी द्वारा 34 लाख रुपए उसके दो दोस्तों को दे दिए गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए ऑटो चालक के दोस्त रितेश ठाकुर और फुरकान से पुलिस ने यह रुपए पहले ही बरामद कर लिए थे। पुलिस ने महिला और ऑटो ड्राइवर की गिरफ्तारी के लिए कई जगह छापेमारी की थी, लेकिन दोनों ही पुलिस के हाथ नहीं लगे थे।

देर रात खुद थाने पहुंची महिला

पुलिस की मानें तो सोमवार देर रात महिला खजराना थाने पहुंची। कई घंटों तक पुलिस ने महिला से पूछताछ की। महिला ने बताया कि उसने घर से रुपए लेकर एक टैक्सी को हायर किया था। टैक्सी से प्रेमी और महिला सबसे पहले पीथमपुर गए थे, जिसके बाद वह जावरा, शिर्डी, लोनावला, खंडाला, नासिक, बड़ोदरा और सूरत जैसे शहरों में घूमते रहे।

इसके बाद उनके पास रुपए खत्म हो गए तो करीब 1 माह बाद प्रेमिका वापस लौट आई। पुलिस द्वारा घटना के कुछ दिन बाद टैक्सी ड्राइवर से पूछताछ में यह जानकारी हाथ लगी थी कि युवक-युवती पहले पीथमपुर गए थे।

घर से क्यों भागी महिला?


प्रेमी महिला से 13 साल छोटा था, इसके बावजूद वह इश्क में पढ़कर ऑटो वाले के साथ भाग गई थी। महिला ने पुलिस को बताया कि पति उसे परेशान करता था इसलिए वह घर से भागी थी, लेकिन अब वह पति के साथ रहना चाहती है। पति भी अपनी पत्नी को साथ में रखना चाहता है।

रुपए खत्म, जेवरात साथ ले आई

पुलिस ने बताया है कि महिला अपने साथ जो जेवरात लेकर लेकर गई थी, वह वापस लेकर आ गई है। महिला जो रुपए लेकर भागी थी, वे खर्च हो चुके हैं। प्रेमी के साथ फरार महिला के पति के करोड़ों रुपए की जमीन है। उसका घर इंदौर के हाजी कॉलोनी में है। महिला के प्रेमी ऑटो ड्राइवर का नाम इमरान बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गोवंश से भरा ट्रक पलटने से 25 से अधिक गोवंश की मौत

Tue Nov 9 , 2021
जावरा/रतलाम, अग्निपथ। रतलाम जिले के सैलाना-करिया मार्ग पर मंगलवार सुबह गोवंश से भरा ट्रक पलट गया। जिसमें निर्दयतापूर्वक भरे गए 30 से अधिक गोवंश की मौत हो गई। जबकि कई मवेशी घायल हो गए। हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। इस वजह से ट्रक में गोवंश भरकर […]

Breaking News