हैदराबाद नगर निगम चुनाव: ओवैसी के गढ़ में खिला कमल

हैदराबाद। हैदराबाद के हाल में हुए नगर निगम चुनाव की मतगणना जारी है। इसको लेकर व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई थीं। मतगणना प्रक्रिया सुबह आठ बजे से शुरू कर दी गई। मतगणना केंद्र 30 स्थानों पर बनाए गए हैं और मतगणना में लगे कर्मियों की कुल संख्या 8,152 है। हर मतगणना प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग की जाएगी इसके लिए हर मतगणना टेबल पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। चूंकि मतदान के लिए मत पत्रों का उपयोग हुआ था इसलिए परिणाम देर शाम या रात तक ही आने की उम्मीद है।

शुरुआती रुझानों में बीजेपी को बढ़त मिलती दिख रही है। अगर बीजेपी यह चुनाव जीतने में सफल होती है तो यह पार्टी के लिए बड़ी उपलब्धि होगी।

>> शुरुआती रुझानों में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। भारतीय जनता पार्टी बहुमत के आंकड़े को पार कर चुकी है। सुबह दस बजे तक के रुझानों में भाजपा 80 सीटों पर आगे चल रही है।

>> शुरुआती रुझान अगर नतीजे में बदलते हैं तो बीजेपी को इसमें स्पष्ट बहुमत मिलती दिख रही है। 136 सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं। इनमें से 82 पर बीजेपी, 34 पर टीआरएस और एमआईएम को महज 18 सीटों पर बढ़त मिल रही है।

>> न्यूज चैनल टीवी-9 के मुताबिक, 150 सीटें में से 106 के शुरुआती रुझान सामने आ चुके हैं। बीजेपी 69 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, टीआरएस को 31 और एमआईएम को दस सीटों पर बधत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारत-ऑस्ट्रेलिया पहला T-20, भारत ने 2 ओवर में 11 रन बनाए

Fri Dec 4 , 2020
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला टी20 इंटरनैशनल मैच कैनबरा के मानुका ओवल मैदान में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है। केएल राहुल और शिखर धवन टीम इंडिया की ओर से पारी का आगाज कर रहे […]

यह भी पढ़ें

Breaking News