भारत-ऑस्ट्रेलिया पहला T-20, भारत ने 2 ओवर में 11 रन बनाए

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला टी20 इंटरनैशनल मैच कैनबरा के मानुका ओवल मैदान में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है।

केएल राहुल और शिखर धवन टीम इंडिया की ओर से पारी का आगाज कर रहे हैं। पहले ओवर में मिशेल स्टार्क ने चार रन दिए। केएल राहुल चार और शिखर धवन बिना खाता खोले क्रीज पर मौजूद हैं। दूसरे छोर से जोश हेजलवुड गेंदबाजी करने आए हैं।

टी नटराजन वनडे इंटरनैशनल के बाद टी20 इंटरनैशनल में भी डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। जसप्रीत बुमराह ने मैच से पहले उन्हें टी20 कैप थमाई। नटराजन ने अपने डेब्यू वनडे इंटरनैशनल मैच में 70 रन देकर एक विकेट लिया था। बुमराह को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया है। वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत उन्हें रेस्ट दिया गया है और मोहम्मद शमी की टीम में वापसी हुई है। शमी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे इंटरनैशनल सीरीज के आखिरी मैच में नहीं खेले थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोरोना वैक्सीन की कीमत को लेकर हो रही राज्यों से बात', जानें पीएम नरेंद्र मोदी की सर्वदलीय बैठक की बड़ी बातें

Fri Dec 4 , 2020
नई दिल्ली. कोरोना महामारी के खिलाफ वैक्सीन को लेकर तेजी से सरकार आगे बढ़ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर्वदलीय बैठक को संबोधित करते हुए यह कहा। इस बैठक में उन्होंने वैक्सीन परीक्षण के ताजा हालात से लेकर उसकी संभावित कीमत तक को लेकर अन्य दलों के नेताओं के […]

Breaking News