जानलेवा हमले के सात आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

दीपावली पर पथराव से हुए थे पांच घायल

उज्जैन,अग्निपथ। दीपावली पर नलिया बाखल में पथराव कर महिला सहित पांच लोगों को गंभीर घायल करने के केस में सात आरोपियों को महाकाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामले में कोर्ट ने बुधवार शाम सभी को जेल भेज दिया।

नलिया बाखल में दीपावली की रात रमेश पिता मुन्नालाल प्रजापत के घर पर बच्चे पटाखे फोड़ रहे थे। क्षेत्र में ही रहने वाले जितेंद्र पिता देवीलाल ने विरोध किया और इसी बात पर विवाद होने पर उसने साथी भूपेंद्र पिता महेश,पवन पिता गोपाल, सुमित पिता पारस, धर्मेद्र पिता नेमीचंद व उसके भाई के साथ रमेश के घर पर ईंट पत्थर बरसा दिए थे। हमले में रमेश,माधव, तरुण, गौतम व धापूबाई गंभीर घायल हो गए थे। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

टीआई मुनेंद्र गौतम ने बताया कि मामले में सातों के खिलाफ पथराव कर जानलेवा हमले का केस दर्ज कर खोजा, लेकिन वह फरार हो गए थे। काफी खोजबीन के बाद बुधवार को सभी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया,जहां से उन्हें जेल भेजने के आदेश हो गए।

छात्र से अप्राकृतिक कृत्य, आरोपी फरार

उज्जैन,अग्निपथ। महिदपुर स्थित गांव मे एक युवक ने बुधवार को छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य कर डाला। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। मामले में पुलिस केस दर्ज कर आरोपी को तलाश रही है।

पुलिस के मुताबिक ग्राम लखाखेड़ी निवासी 14 वर्षीय छात्र के साथ गांव का ही अशोक बागड़ी बुधवार दोपहर बहाने से जंगल में ले जाकर दुष्कर्म कर दिया। पीडि़त ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना बताई तो पिता व दादी उसे लेकर थाने पहुंचे। टीआई दिनेश भोजक ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर आरोपी को तलाशा, लेकिन उसका सुराग नहीं मिल सका। कोशिश कर रहे है जल्द ही उसे गिरफ्त में ले लेंगे।

Next Post

ऐसा भी होता है: मुझे पहचानती हो, उत्तर मिला-कौन हो...?

Wed Nov 10 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। कोरोना वैक्सीन के दूसरे डोज को लेकर, आज प्रशासन मैदान में उतर गया। कलेक्टर की लिए परीक्षा की घड़ी है। इसीलिये जनप्रतिनिधियों का भी सहारा लिया जा रहा है। आज बेगमबाग में सभी पहुँच गये। सांसद-विधायक-कलेक्टर-निगमायुक्त आदि। जहां सांसद ने बुजुर्ग खातून से सवाल कर लिया। इस सवाल […]