ट्रैक्टर ट्राली ले जा रहे थे चोर, मजदूरों ने पीछा कर आधा घंटे में पकड़ा

chori bag

एक माह में दो ओर ट्रैक्टर चुराना कबूला, दो की तलाश

उज्जैन,अग्निपथ। रंजित हनुमान क्षेत्र के भट्टे से देर रात ट्रैक्टर ट्राली चुराकर भाग रहे बदमाश को मजदूरों की मदद से पुलिस ने आधा घंटे में दबोच लिया। मामले में पूरे गिरोह का नाम सामने आने के साथ एक माह में चुराए दो और ट्रैक्टर का भी पता चल गया। मामले में भैरवगढ़ पुलिस पूछताछ के बाद पूरे मामले का खुलासा करेगी।

नयापूरा निवासी महेश सोनी का रंजीत हनुमान क्षेत्र स्थित भंडारिया खाल में ईंट भट्टा है। बुधवार रात करीब 12.45 पर बाइक पर चार चोर बाइक से पहुंचे। भट्टे पर खड़ा ट्रैक्टर ट्राली धक्का देकर रोड तक लाए और फिर स्टार्ट कर उन्हेल रोड ले गए। मजदूरों ने ट्रैक्टर चोरी होते देख सोनी की सूचना देकर पीछा किया। सोनी पुलिस के साथ चकरावदा टोल नाके पहुंच गए। करीब 1.15 पर ट्रैक्टर लेकर पहुंचे चोरों ने टोल पर घेराबंदी देखी तो बाइक सवार दो बदमाश भाग गए। एक ट्रैक्टर से कूद कर खेतों में औझल हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर चला रहे हैलावाड़ी के लतिफ को दबोच लिया। पूछताछ में पता चला कि वारदात मे ंउसके साथ जूना सोमवारिया का अंकित बारिया, टापरी नागतली का राहुल बंजारा और अन्य भट्टे पर काम करने वाला बाबू भी शामिल था। घटना की जीवाजीगंज सीएसपी एआर नेगी ने पुष्टि की है।
दो ट्रैक्टर ओर कबूले –
पुलिस रिकार्डनुसार रंजित हनुमान क्षेत्र से करीब 20 दिन पहले मनोहर का उसके भट्टे से ट्रैक्टर चोरी हुआ था। इसके पहले गोंसा के राजकुमार को ट्रैक्टर भी चोर ले उड़े थे। सूत्रों के अनुसार लतीफ से दोनों वारदातों का भी पता चल गया, लेकिन ट्रैक्टर बरामद नहीं हुए है।

मजदूर बना मुखबीर

सूत्रों के अनुसार लतीफ ने कबूला है कि भट्टे पर काम करने वाला बाबू ट्रैक्टर और स्थिति की सूचना देता था,जिस पर तीनों बाइक से जाते थे और भट्टे से ट्रैक्टर धक्का देकर रोड तक लाकर स्टार्ट कर ले जाते थे। सूत्रों की माने तो अंकित भी गिरफ्त में आ गया। राहुल के हाथ नहीं आने पर उसके भाई को थाने में बैठाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महिला ने धोखे में रख रचाई थी शादी, केस दर्ज

Thu Nov 11 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। शादीशुदा होने के बाद भी युवक को धोखे में रख दूसरी शादी करने वाली महिला और उसकी परिचित के खिलाफ पुलिस ने गुरुवार को धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया। माधवनगर थाना पुलिस ने बताया कि फ्रीगंज में रहने वाले गोपाल गोयल अपने पुत्र पुष्पेन्द्र की शादी के […]

Breaking News