महिला ने धोखे में रख रचाई थी शादी, केस दर्ज

उज्जैन, अग्निपथ। शादीशुदा होने के बाद भी युवक को धोखे में रख दूसरी शादी करने वाली महिला और उसकी परिचित के खिलाफ पुलिस ने गुरुवार को धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया।

माधवनगर थाना पुलिस ने बताया कि फ्रीगंज में रहने वाले गोपाल गोयल अपने पुत्र पुष्पेन्द्र की शादी के लिये युवती की तलाश कर रहे थे। इस दौरान उनका संपर्क श्रीराम कालोनी में रहने वाली उषा मिश्रा से हुआ। जो पूजा पाठ कर शादी में आ रही अड़चन को दूर करती थी।

पुत्र के विवाह को लेकर परेशान गोपाल गोयल ने पूजा के लिये 20 हजार रुपये खर्च किये। जिसके बाद उषा ने अपनी सहेली पूजा गोयल से उन्हे मिलवाया और बेटे पुष्पेंद्र का रिश्ता तय करा दिया। 1 दिसंबर 2020 को पूजा और पुष्पेन्द्र की शादी हो गई। 7 अक्टूबर 2021 को पुष्पेन्द्र के मोबाइल वाट्सएप पर राकेश बैरागी ने कुछ फोटो भेज बताया कि पूजा उसे उसका विवाह 2012-13 में हो चुका है, वह उसकी पत्नी है।

बेटे के साथ शादी के नाम पर धोखाधड़ी सामने आने के बाद पिता गोपाल गोयल ने मामले की शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों से की। इस बीच पूजा गोयल ने पुष्पेंद्र पर प्रताडऩा का केस महिला थाने में दर्ज करा दिया।

मामला महिला थाने से माधवनगर पहुंचा तो जांच शुरु की गई। जिसमें सामने आया कि पूजा और उषा ने संपत्ति हड़पने के लिये गोयल परिवार को धोखा दिया है। मामले में गुरुवार को जांच पूरी होने के बाद पूजा और उषा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर दोनों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरु किये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरिफाटक भस्मारती काउंटर आज से नए अन्नक्षेत्र में होगा शुरू

Thu Nov 11 , 2021
पुजारी पुरोहितों की भस्मारती अनुमति भी यहीं बनेगी,  प्रशासक ने किया अधिकारियों के साथ दौरा उज्जैन, अग्निपथ। श्री महाकालेश्वर मंदिर विस्तारीकरण तेजी से करने के मुख्यमंत्री द्वारा निर्देश देने के बाद अब दो भस्मारती काउंटर भी नए अन्नक्षेत्र में आज से शुरू करने के निर्देश मंदिर प्रशासक ने गुरुवार को […]

Breaking News