इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर कांग्रेस की जन जागरण पदयात्रा

1
Indira Gandhi

झाबुआ, अग्निपथ। देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जन्म तिथि के अवसर पर शुक्रवार 19 नवम्बर को विधायक कार्यालय गोपाल कॉलोनी में प्रात: 11 बजे पदयात्रा कार्यक्रम आयोजित होगा। पदयात्रा के पूर्व समस्त कांग्रेसजन इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित कर जन जागरण यात्रा का आयोजन किया जाएगा।

संभागीय कांग्रेस प्रवक्ता साबिर फिटवेल ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार 19 से 29 नवंबर तक देश के प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर जन जागरण यात्रा (पदयात्रा) का आयोजन सुनिश्चित किया गया है। आयोजित जन जागरण पदयात्रा विधायक कार्यालय गोपाल कॉलोनी से ग्राम का गजर तक जाएगी।

यात्रा का नेतृत्व विधायक कांतिलाल भूरिया करेंगे। इस उपरांत केंद्र सरकार राज्य सरकार द्वारा जन विरोधी नीतियों, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं, लचर अर्थ व्यवस्था जैसे मुद्दों पर सरकार द्वारा नियंत्रण ना होने से आमजन को अवगत कराना है। सरकार की नाकामी का जनता जनार्दन को यात्रा उपरांत बखान किया जाएगा। आयोजित जन जागरण यात्रा (पदयात्रा) में जिला कांग्रेस पदाधिकारी, ब्लॉक कांग्रेस, शहर कांग्रेस,युवा कांग्रेस, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन, महिला कांग्रेस, सेवादल, व समस्त मोर्चा संगठन के अध्यक्षगण, पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागण, जिला पंचायत प्रतिनिधि, जनपद पंचायत प्रतिनिधि, सरपंचगण, पंचगण, पार्षदगण की भागीदारी सुनिश्चित की गई है।

आयोजित जन जागरण यात्रा को जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता, कार्यवाहक अध्यक्ष हेमचंद डामोर, रूपसिंह डामोर, पूर्व विधायक जेवियर मेडा, प्रकाश रांका, युवा नेता आशीष भूरिया, जनपद अध्यक्ष शंकर सिंह भूरिया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष काना गुण्डिया, कार्यवाहक अध्यक्ष बंटू अग्निहोत्री, युवक कांग्रेस अध्यक्ष विजय भाबर, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष विनय भाबर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष गौरव सक्सेना, विधानसभा अध्यक्ष बबलू कटारा ने सफल बनाने की अपील की है।

यह भी पढ़ेंःफिरोज खान गांधी के जन्मदिवस से कौन सी यात्रा शुरू करेंगे?

Next Post

फिरोज खान गांधी के जन्मदिवस से कौन सी यात्रा शुरू करेंगे?

Thu Nov 18 , 2021
भाजपा ने कांग्रेस की जनजागरण यात्रा को लेकर उठाये सवाल झाबुआ, अग्निपथ। कांग्रेस ने अपने राजनीतिक उद्देश्यों के लिए गांधी सरनेम का जमकर उपयोग किया है, जबकि उस व्यक्ति की कांग्रेस के लोग चर्चा भी नहीं करना चाहते, जिसके कारण स्व. इंदिरा गांधी के परिवार को गांधी सरनेम मिला है। […]
Indira-Firoz Gandhi