फिरोज खान गांधी के जन्मदिवस से कौन सी यात्रा शुरू करेंगे?

1
Indira-Firoz Gandhi

भाजपा ने कांग्रेस की जनजागरण यात्रा को लेकर उठाये सवाल

झाबुआ, अग्निपथ। कांग्रेस ने अपने राजनीतिक उद्देश्यों के लिए गांधी सरनेम का जमकर उपयोग किया है, जबकि उस व्यक्ति की कांग्रेस के लोग चर्चा भी नहीं करना चाहते, जिसके कारण स्व. इंदिरा गांधी के परिवार को गांधी सरनेम मिला है। क्योंकि कांग्रेस का कोई नेता स्व. फिरोज खान गांधी का जन्मदिवस या पुण्यतिथि मनाने की बात नहीं करता? यदि यह सच नहीं है, तो कांग्रेस नेताओं को यह बताना चाहिए कि वे फिरोज खान गांधी की जन्मदिवस से कौन सी यात्रा या अभियान शुरू करने जा रहे हैं?

यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष दौलत भावसार, ओम प्रकाश शर्मा एवं नगर मंडल अध्यक्ष अंकुर पाठक ने इन्दिरागांधी के जन्मदिवस 19 नवंबर से पदयात्रा शुरू करने संबंधी समाचारों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कही।

श्री भावसार, श्री शर्मा एवं श्री पाठक ने कहा कि कांग्रेस के नेता जिस गांधी परिवार के नाम पर जनता से वोट मांगते हैं उस परिवार को गांधी सरनेम ही स्व. फिरोज खान गांधी के कारण मिला है। लेकिन अपने राजनीतिक लाभ के लिए गांधी सरनेम को भुनाने वाले कांग्रेसियों ने स्व. फिरोज खान गांधी को भुला दिया है। जबकि स्व. फिरोज खान गांधी की भी देश की राजनीति में सक्रिय भूमिका रही है और वे महात्मा गांधी तथा पं. जवाहरलाल नेहरू दोनों से ही जुड़े रहे हैं। भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और कांग्रेसियों ने अपनी संकीर्ण सोच के चलते कभी . फिरोज खान गांधी का जन्मदिवस या उनकी पुण्यतिथि पर कोई आयोजन नहीं किया।

देश में लंबे समय तक सत्ता में रही कांग्रेस पार्टी ने स्व. इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, संजय गांधी के नाम पर तो भवनों, सडक़ों और संस्थानों के नाम रखे, लेकिन यहां भी स्व. फिरोज खान गांधी को जानबूझकर नजरअंदाज कर दिया। नेतात्रय ने कहा कि कांग्रेसियों की इस सोच से यह स्पष्ट हो गया है कि इंदिरा जी की पुण्यतिथि या जन्मदिवस पर आयोजन करके कांग्रेस के लोग सिर्फ ढोंग करना चाहते हैं, जनता को गुमराह करना चाहते। वास्तव में उनके मन में इंदिरा के प्रति नाममात्र की श्रद्धा भी नहीं है, वर्ना वे इंदिरा जी के पति को इस तरह हाशिए पर नहीं ढकेलते।

यह भी पढ़ेंः इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर कांग्रेस की जन जागरण पदयात्रा

Next Post

उज्जैन की तीन उपमंडियों का निरीक्षण, एप से किसानों को उपज बेचने करेंगे प्रेरित

Thu Nov 18 , 2021
घट्टिया, बिछड़ौद, पानबिहार भंडारण क्षमता बढ़ाई जाएगी, उज्जैन मंडी में कोल्ड स्टोरेज बनाने का प्रस्ताव भी उज्जैन, अग्निपथ। कृषि उपज मंडी की तीन उपमंडियों का आज मंडी सचिव ने टीम के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उप मंडी में किसानों को मंडी आपके द्वारा एप के माध्यम से उपज […]

Breaking News