एक भी दुकान नहीं लगी और हो गया कार्तिक मेले का शुभारंभ

नगर निगम

अतिथियों को फोन कर बुलाया, कुर्सी पर ग्रामीणों को बैठाया

उज्जैन, अग्निपथ। कार्तिक पूर्णिमा से ठीक एक दिन पहले राज्य शासन द्वारा कोरोना संबंधी सारे प्रतिबंध हटाने की घोषणा के बाद गुरूवार को नगर निगम ने कार्तिक मेले का शुभारंभ कर दिया। फोन पर अतिथियों को आमंत्रण दिया गया।

कार्यक्रम शुरू हुआ तो खाली कुर्सियों पर शिप्रा स्नान करने आए ग्रामीणों को बैठा दिया और किसी तरह मेले की शुरूआत का कार्यक्रम निपटा लिया गया। उज्जैन में पहली बार ऐसा हुआ है जब मेले में एक भी दुकान नहीं लगी और मेले का शुभारंभ भी हो गया।

राज्यशासन से हरी झंडी मिलने के बाद गुरूवार दोपहर एडीएम संतोष टेगोर द्वारा जिले के नई गाईड लाइन जारी की गई। नई गाईड लाइन में धार्मिक मेलो के आयोजन की छूट मिलने का आदेश जारी होते ही नगर निगम के स्तर पर कार्तिक मेले के आयोजन की तैयारी शुरू कर दी गई। गुरूवार दोपहर में नगर निगम के कर्मचारी कार्तिक मेला मैदान पहुंचे। मंच की सफाई की, कुर्सीयां जमाई, पर्दे लगाए, लाइटे चालू की और उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारी को अंजाम दिया। शुभारंभ कार्यक्रम के लिए उच्चशिक्षा मंत्री डा. मोहन यादव, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक पारस जैन को फोन पर आमंत्रण दिया गया।

आज से शुरू होगा दुकानों की बुकिंग

कार्तिक पूर्णिमा से मेला शुरू करने की परंपरा बनी रहे इसलिए नगर निगम ने ताबडतोड़ मेले का शुभारंभ तो कर दिया लेकिन मेला पूरी तरह से लगने में कम से कम 10 दिन का वक्त लगेगा। शुक्रवार से नगर निगम द्वारा कार्तिक मेले में परंपरागत दुकानदारों की बुकिंग की शुरूआत की जाएगी। इसके अलावा शुक्रवार से ही मेले में लाइट लगाने, टीन शेड की दुकानों को बनाने का काम शुरू हो पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

टोल पर तोडफ़ोड़ करने वालों की हुई पहचान

Thu Nov 18 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। चकरावदा टोल पर हुई तोडफ़ोड़ करने वाले की पहचान कर ली गई है। पुलिस गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। 15 से अधिक युवकों ने बुधवार शाम को तोडफ़ोड़ की थी। भैरवगढ़ टीआई प्रवीण पाठक ने बताया कि उन्हेल-नागदा रोड़ चकरावदा टोल नाके पर बुधवार को तोडफ़ोड़ करने […]

Breaking News