टोल पर तोडफ़ोड़ करने वालों की हुई पहचान

उज्जैन, अग्निपथ। चकरावदा टोल पर हुई तोडफ़ोड़ करने वाले की पहचान कर ली गई है। पुलिस गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। 15 से अधिक युवकों ने बुधवार शाम को तोडफ़ोड़ की थी।

भैरवगढ़ टीआई प्रवीण पाठक ने बताया कि उन्हेल-नागदा रोड़ चकरावदा टोल नाके पर बुधवार को तोडफ़ोड़ करने वालों की फुटेज के आधार पहचान शुरु की गई है। कुछ युवकों की बाइक के नम्बर कैमरे में दिखाई देने पर आरटीओ से जानकारी लेकर उनकी गिर तारी के प्रयास किये जा रहे है। तोडफ़ोड़ करने वालों ने चेहरे पर नकाब बांध रखा था, जल्द उनकी गिर तारी की जाएगी।

विदित हो कि बुधवार शाम टोल पर 8-10 बाइक और 2 कारों में सवार होकर 15 से अधिक युवक टोल पर पहुंचे तो और उन्हंोने बेसबॉल के डंडे और लाठियों से तोडफ़ोड़ शुरु कर दी थी। क प्यूटर सिस्टम के साथ कैमरों और बेरियर को भी तोड़ दिया था। मामले में टोल प्रबंधक रौनक पाटनी की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई थी।

टीआई के अनुसार तोडफ़ोड़ करने वाले आसपास ग्रामीण क्षेत्रों के रहने वाले हंै। संभवत: रोज टोल से निकलने के दौरान टैक्स को लेकर उन्होंने घटना को अंजाम दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जन्मदिन की पार्टी में चाकूबाजी

Thu Nov 18 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। खेत पर रखी गई जन्मदिन की पार्टी में विवाद होने पर एक युवक को चाकू मार दिये गये। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। भैरवगढ़ में रहने वाला अभिषेक चौहान बुधवार रात चककमेड़ में खेत पर रखी गई दोस्त के जन्मदिन की पार्टी […]

Breaking News