महाकाल मंदिर का विस्तारीकरण 602 करोड़ की लागत से हो रहा

कलेक्टर आशीष सिंह, स्मार्ट सिटी सीईओ गुप्ता और एसपी सत्येंद्र शुक्ल ने बताई विस्तार योजना

उज्जैन, अग्निपथ। महाकाल महाराज मंदिर का विस्तारीकरण 602 करोड़ की लागत से किया जा रहा है। इसमें महाकाल के बाहर का 70 मीटर का अधिग्रहण भी शामिल है। यह प्रक्रिया चल रही है और जिन लोगों के मकानों का अधिग्रहण किया जाना है उनके खातों में पैसे भी डाल दिए गए हैं।

70 मीटर के अधिग्रहण के बाद जो मंदिर के आसपास विकास होगा, इससे शहर के अंदर रहने वाले लोगों को, शिखर दर्शन करने वालों और नित्य दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा होगी। वे दर्शन करके यहां से ही सीधे बाहर निकल जाएंगे।

इसके लिए सरफेस पार्किंग, विजिटर फेसिलिटी सेंटर आदि बनाया जा रहा है। इसके साथ ही नया कारीडोर, मार्बल गलियारा भी मंदिर में आने वालों के लिए सुविधाजनक बनेगा। पत्रकारवार्ता में कलेक्टर सिंह के साथ ही एसपी सतेंद्र शुक्ल,एएसपी अमरेंद्र सिंह, स्मार्ट सिटी सीआईओ अंशुल गुप्ता मौजूद थे।

1700 वाहनों की पार्किंग व्यवस्था

कलेक्टर सिंह ने बताया कि महाकाल के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 1700 वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था बनाई जा रही है। इसमें 450 की पार्किंग की व्यवस्था त्रिवेणी संग्रहालय के पास, 250 वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था महाकाल मंदिर के पास बेगम बाग के इलाके में और सरफेस पार्किंग 1000 वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था हरी फाटक पर मन्नत गार्डन की जमीन की जा रही है।

मंदिर में सोलर पैनल से बिजली सप्लाई

कलेक्टर ने बताया कि महाकाल मंदिर को सोलर पैनल से लेस किया जा रहा है। यहां सप्लाई सोलर पैनल से होगी, इससे मंदिर समिति को बिजली बिल के बोझ से मुक्ति मिल जाएगी। संग्रहालय के पास महाकाल पथ का निर्माण चल रहा है। इसमें स्तंभ पर 108 मुद्राएं शिव की बनाई जा रही है। इसके दोनों तरह पेड़ लगाए जाएंगे। यहां यात्रियों के बैठने के लिए चेयर भी लगाई जाएगी। यहां लेजर और लाइट एंड साउंड शो का आयोजन किया जाएगा।

रुद्रसागर में वाटर स्पीड शो भी रहेगा आर्कषण

कलेक्टर सिंह ने बताया कि रुद्रसागर महाकाल की सबसे बड़ी कड़ी है। इसमें मिलने वाले छह नालों की पहचान कर ली गई है। अब प्रयास किया जा रहा है कि इन घरों के सीवरेज का पानी नालों में न जाए। रुद्रसागर में पानी कम होने पर नरसिंह घाट से शिप्रा का पानी लिफ्ट करके लाएंगे।

महाराजवाड़ा हेरिटेज सेंटर बनेगा

महाराजवाड़ा स्कूल को हेरीटेज सेंटर बनाया जा रहा है। पुलिस क्वार्टर के स्थान पर पुलिस को मल्टी स्टोरी बनाकर दी जाएगी। बड़ा गणेश की गली को 15 मीटर चोड़ा किया जा रहा है। एक बड़ा प्रवचन हाल त्रिवेणी के पास बनाया जाएगा। इसमें 2000 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी।

पुलिस थ्री लेयर सिस्टम बना रही

एसपी सत्येंद्र शुक्ल ने बताया कि महाकाल मंदिर में विस्तारीकरण के चलते पुलिस दर्शनार्थियों की सुरक्षा के लिए त्रि स्तरीय सिस्टम तैयार कर रही है। इसमें यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना, मंदिर क्षेत्र में आने वाले बदमाशों की पहचान के लिए फेस रिकोजिशन सिस्टम को लगाने और यात्रियों की सुरक्षा के लिए आधुनिक उपकरण का इस्तेमाल किया जाना शामिल है।

छह हजार जूते चप्पल रखने के लिए बना रहे स्टैंड

कलेक्टर ने बताया कि यह निर्माण सिंहस्थ, महाशिवरात्रि और सावन जैसे बड़े आयोजनों को देखते हुए किया जा रहा है। इसमें छह हजार लोगों के जूते -चप्पल एक साथ रखे जाने के लिए स्टैंड बनाया जा रहा है। इस स्टैंड के सामने ही रुद्रसागर पर बने ब्रिज के लोग आकर रुकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कांग्रेस आईटी सेल अध्यक्ष के घर से पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब

Fri Nov 19 , 2021
थाने पर कांग्रेसियों का हंगामा, किया चक्काजाम झबुआ, अग्निपथ। एक नाटकीय घटनाक्रम में बीती रात जिले की थांदला पुलिस ने कांग्रेस आईटी सेल अध्यक्ष और खजुरी ग्राम पंचायत के चुनाव में सरपंच के प्रबल दावेदार रुसमाल मईडा के घर से पुलिस द्वारा राजस्थान की 8 पेटी देशी शराब जिसकी कीमत […]

Breaking News