लेन-देन को लेकर दो भाई भिड़े, क्रास केस दर्ज

मकान मरम्मत में लगाए रुपए का ब्याज मांगने पर हुआ विवाद

उज्जैन,अग्निपथ। बहादुरगंज में शनिवार सुबह दो भाईयों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में घायल छोटे भाई और उसकी पत्नी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विवाद मकान मर मत में लगाए रुपए का ब्याज मांगने की बात पर हुआ। मामले में कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

बहादुरगंज स्थित चंपाकुंडी निवासी ललित पिता शंकरराव के क्षेत्र में स्थित मकान की मरम्मत में छोटे भाई आनंद ने पांच लाख रुपए लगाए थे। वह साथ में रहते हुए भी रुपए वापस रहा था। करीब पांच माह से इसी बात पर विवाद होने पर ललित ने तीन लाख का चेक देकर दो लाख रुपए जल्द देने का वादा कर दिया। लेकिन ललित पांच लाख के ब्याज के लिए अड़ा था।

इसी बात पर शनिवार सुबह दोनों में झगड़ा हो गया। विवाद के दौरान आनंद की पत्नी श्वेता ने ललित को नोंचकर उसकी पत्नी रश्मि का बेलन से सिर फोड़ दिया। वहीं मारपीट में आनंद व श्वेता को भी बेलन से सिर में गंभीर चोट आ गई। विवाद होने पर पड़ोसियों ने बीच बचाव कर आनंद और उसकी पत्नी स्वाती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

मामले में टीआई अमित सोलंकी ने बताया कि संपत्ति को लेकर दोनों भाइयों में विवाद हुआ है। दोनों पक्षों पर मारपीट का केस दर्ज कर जांच कर रहे है।

बहू के आने पर विवाद

ललित ने बताया कि आनंद जुलाई में साऊथ अफ्रीका से आया और साथ में रहने की मंशा जताते हुए मकान मरम्मत के लिए रुपए दिए थे। 3 जुलाई को जबलपुर की श्वेता से शादी होने के बाद से ही वह विवाद करने लगा।

शुक्रवार को उसे तीन लाख का चेक दे दिया, लेकिन उसने तुरंत दो लाख और पूरी राशि पर 10 फीसदी ब्याज मांग कर मारपीट शुरू कर दी। पत्नी को भी गंभीर चोंट आई, लेकिन भर्ती नहीं कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रोटोकाल भस्मारती अनुमति अब टोकन सिस्टम से मिलना शुरू

Sat Nov 20 , 2021
पहले जनप्रतिनिधि, पुलिस और अन्य शासकीय विभागों के अधिकारी फोन पर दबाव बनाकर करवाते थे अनुमति उज्जैन, अग्निपथ। श्री महाकालेश्वर मंदिर में कलेक्टर और प्रशासक के प्रयासों से व्यवस्थाओं में धीरे-धीरे पारदर्शिता आती जा रही है। अब प्रोटोकाल भस्मारती टोकन सिस्टम से शुरू कर दी गई है। ऐसे में चुने […]
bhasmarti भस्मारती

Breaking News