किरायेदार ने जमाया मकान पर कब्जा, कलेक्टर को शिकायत

उज्जैन, अग्निपथ। मंगलवार को बृहस्पति भवन में अपर कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत सुश्री अंकिता धाकरे द्वारा विभिन्न मामलों में जनसुनवाई करते हुए अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

कृष्ण पार्क कॉलोनी निवासी ऋषभ पोरवाल पिता राजेश पोरवाल ने आवेदन दिया कि उनके पिता की विगत कोरोना की दूसरी लहर के दौरान मृत्यु हो गई थी। अत: उनके परिवार को शासकीय योजना का लाभ दिलवाया जाये। इस पर प्रभारी अधिकारी राहत शाखा को नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

विष्णुपुरा माधव नगर फ्रीगंज निवासी श्रीमती केशरबाई बैंडवाल पति श्री बद्रीलाल बेंडवाल ने आवेदन दिया कि बागपुरा में उनके स्वामित्व के मकान पर किरायेदार द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया है तथा मकान को खाली नहीं किया जा रहा है। अत: उन्हें उनके मकान पर कब्जा दिलवाया जाये। इस पर अनुविभागीय अधिकारी कोठी महल को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

महिदपुर के राघवी निवासी प्रकाश मालवीय पिता रामाजी ने आवेदन दिया कि उनके भाई ने उनके हिस्से की पैतृक जमीन को बिना बताये विक्रय कर दिया तथा उनके हिस्से की राशि भी उन्हें प्रदाय नहीं की। अपना हिस्सा मांगने पर भाई के द्वारा उनके साथ मारपीट की गई। इस पर एसडीओ राजस्व महिदपुर को मामले की जांच करने के निर्देश दिये गये।

घट्टिया तहसील के रलायती निवासी लालकुंवरबाई पति कालूसिंह ने आवेदन देकर शिकायत की कि गांव के कुछ तथाकथित लोगों द्वारा गांव में शासकीय आम रास्ते पर अवैध रूप से कांटे और पत्थर डालकर रास्ते को अवरूद्ध कर दिया गया है। इस पर तहसीलदार घट्टिया को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। इसी प्रकार अन्य मामलों में जनसुनवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बैंक का छज्जा भरभराकर गिरा; दो ग्राहकों को आई मामूली चोट

Tue Nov 23 , 2021
झाबुआ, अग्निपथ। शहर के नेहरू मार्ग पर जिला थोक उपभोक्ता भंडारी के समीप संचालित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा झाबुआ में 22 नवंबर, सोमवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे अचानक से छत के एक साईड के हिस्से का छज्जा भर-भराकर गिर गया। जिससे दो ग्राहकों को मामूली चोट आई, वहीं बड़ी […]
Jhabua bank roof colapsed

Breaking News