बैंक का छज्जा भरभराकर गिरा; दो ग्राहकों को आई मामूली चोट

Jhabua bank roof colapsed

झाबुआ, अग्निपथ। शहर के नेहरू मार्ग पर जिला थोक उपभोक्ता भंडारी के समीप संचालित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा झाबुआ में 22 नवंबर, सोमवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे अचानक से छत के एक साईड के हिस्से का छज्जा भर-भराकर गिर गया। जिससे दो ग्राहकों को मामूली चोट आई, वहीं बड़ी घटना होते भी टल गई।

सोमवार को दोपहर कार्यालयीन समय में जब बैंक में ग्राहकों को आना-जाना जारी था एवं लेन-देन चल रहा था, इस बीच अचानक से एक साईड का छज्जा गिरने से कुछ देर के लिए ग्राहकों और कार्य कर रहे अधिकारी-कर्मचारियों में अफरा-तफरी सी मच गई। इस बीच ग्रामीण क्षेत्रों से आए दो ग्राहकों को पैर एवं हाथ पर मामूली चोट आई, चूंकि छज्जा जिस साईड का गिरा, उसके नीचे बैंक से पैसे निकालने एवं जमा करने का स्लीप काउंटर तथा वेटिंग के लिए ग्राहकों के बैठने हेतु कुर्सियां लगी होने से अचानक से जोर से आवाज आने पर ग्राहकों ने दौडक़र अपना बचाव किया।

बैंक के मुख्य प्रबंधक ने कंपनी के ठेकेदार को किया सूचित

घटना बाद जिन दो लोगों को चोट आई, उन्हें जिला चिकित्सालय तक पहुंचाने के लिए स्वयं बैंक के मुख्य प्रबंधक सुबोध कुमार जैन ने मद्द की। किन्तु ज्यादा चोट नहीं आने से दोनों लोगों ने स्वयं ही चिकित्सालय पहुंचकर ड्रेसिंग करवाई। बाद इस संबंध में बैंक के मुख्य प्रबंधक श्री जैन ने बैंक में कार्य करने वाले कंपनी के ठेकेदार से चर्चा कर अतिशीघ्र गिरे हिस्से को रिपेयर करवाने हेतु चर्चा की। साथ ही उनसे इस घटना के संबंध में जवाब-तलब भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बोलेरो असंतुलित होकर खाई में गिरी, 9 लोग घायल

Tue Nov 23 , 2021
नागदा जं. निप्र। लेकोडिया फंटे के समीप एक बोलेरो कार के असंतुलीत होकर खाई में गिर जाने से समीपस्थ ग्राम बरखेडी के 9 लोग घायल हो गए। घटना मंगलवार की देरशाम की बताई गई है। घायलों के अनुसार वह सभी इन्दौर स्थित राधा स्वामी व्यास सत्संग से लौट रहे थे। […]

Breaking News