भाजयुमो में चर्चा : कौन बनेगा जिलाध्यक्ष-मंत्री और सांसद में मुकाबला..!

उज्जैन अग्निपथ। भारतीय जनता युवा मोर्चा का नया जिलाध्यक्ष कौन बनेगा? इसको लेकर भाजपा की राजनीति गर्मा गईं है। मुकाबला सीधे-सीधे उच्च शिक्षा मंत्री और सांसद के बीच है। दोनों ही इस पद पर अपने समर्थक को बैठाने की जुगाड़ में लगे हैं। जल्दी ही फैसला हो जाएगा कि…आखिर जीत किसकी होगी?

भले ही अभी तक भाजपा जिला नगर कार्यकारिणी की घोषणा नही हो पाई है। मगर अब भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद के लिए रस्साकशी शुरू हो गई हैं। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव और सांसद अनिल फिरोजिया के बीच। ऐसा भाजयुमो के सूत्रों का कहना है।दोनों ही नेता,इस पद के लिए अपने अपने समर्थक का नाम भोपाल भेज चुके हैं

पसंद अपनी-अपनी

भाजयुमो अध्यक्ष पद के लिए 3 नामो की चर्चा है। उच्च शिक्षा मंत्री की पसंद योगेश सांगते है। जिनको कांग्रेस की सरकार में 3 महीने रीवा की जेल में बिताने पड़े थे। उन पर रासुका तक लगा दी गईं थी।

युवा सांगते ,इसके पहले भाजयुमो में नगर मंत्री,2 बार उपाध्यक्ष ओर 2018 में नगर महामंत्री रह चुके हैं। उन्होंने बेगमबाग में सीएए के खिलाफ चल रहे धरने को लेकर,विरोध किया तो उन पर रासुका लग गईं थी। वह प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।

इधर सासंद अनिल फिरोजिया ने प्रदीप नाहर की सिफारिश की है। जो कि वर्तमान में भाजयुमो में नगर उपाध्यक्ष है। उनके राजनीतिक जीवन की कोई विशेष उपलब्धि ,आंदोलन आदि में ज्यादा नही रही हैं। ऐसा सांसद गुट के सूत्रों का कहना है। मगर सांसद पूरी कोशिश में है कि उनकी पसंद के अध्यक्ष बन जाये।

तीसरा नाम अमय शर्मा का सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह विधायक पारस जैन की पसंद है। वर्तमान में नगर महामंत्री है। लेकिन पार्टी की गाइड लाइन के चलते यह दौड़ से बाहर हो गए हैं।

गाइड लाइन यह है कि…जिस जाति का जिलाध्यक्ष है, उसी जाति का भाजयुमो अध्यक्ष नही हो सकता है। जिलाध्यक्ष श्री जोशी है, और अमय शर्मा भी उसी वर्ग से आते हैं।ऐसी चर्चा भाजयुमो में जोरो पर हैं।

फार्म हाउस पर बैठक

भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल.संतोष ,मध्यप्रदेश के 3 दिवसीय दौरे पर है। भोपाल में बूथ की बैठक, सीहोर में जिले की बैठक,लेने के बाद वह,सोमवार की रात को उज्जैन आ गए। लोकशक्ति कार्यालय पर रात्रि विश्राम किया।

मंगलवार की सुबह 8 बजे प्रबुद्ध जनों से मुलाकात करेंगे। जिसके बाद वह ताजपुर मंडल की बैठक लेंगे। पाटपाला स्थित फार्म हाउस पर। जिसमे अधिकतम संख्या 50 के अंदर रहेगी।

बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत के अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा भी शामिल होंगे। ऐसा सूत्रों का कहना है। बैठक के बाद कार्यकर्ता के घर भोजन करेंगे, जिसके लिए दशहरा मैदान स्थित उच्च शिक्षा मंत्री के बंगले पर जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जावरा के हुसैन टेकरी क्षेत्र की झुग्गी बस्तियों में संदिग्ध गतिविधियों की हो जांच

Mon Nov 29 , 2021
पाली के आर्मी क्षेत्र में जावरा के युवक की गिरफ्तारी के बाद विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन जावरा, अग्निपथ। राजस्थान के पाली में आर्मी क्षेत्र में रेकी करते पकड़ाए जावरा के युवक अजहरुद्दीन और जावरा हुसैन टेकरी क्षेत्र की बस्तियों में संचालित संदिग्ध गतिविधियों की जांच की जाए। साथ ही […]

Breaking News