जीडीसी कॉलेज में छात्रा ने खाया जहर, मौत

उज्जैन, अग्पिथ। शनिवार सुबह जीडीसी कॉजेल पहुंची छात्रा ने जहर खा लिया। हालत बिगडऩे पर उसे निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां दोपहर में उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

देवासरोड सनराईज कॉलोनी में रहने वाली प्रीतिका पिता राधेश्याम परमार (20) जीडीसी से बीए द्वितीय वर्ष का अध्ययन कर रही थी। सुबह कॉलेज पहुंचने के बाद उसकी हालत बिगड़ी देख छात्राओं ने कॉलेज प्रबंधन को जानकारी दी। प्रितिका को निजी अस्पताल ले जाया गया और परिजनों को सूचना दी गई।

डॉक्टरों ने बताया कि छात्रा ने जहर खाया है, हालत गंभीर हो चुकी है। उसे उपचार के लिये भर्ती किया गया, लेकिन दोपहर में छात्रा की मौत हो गई। सूचना मिलने पर माधवनगर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लाया गया।

इस दौरान सामने आया कि पिता जिला पंचायत में ग्राम सचिव हैं। परिजनों के अनुसार सुबह सब कुछ ठीक था। प्रीतिका कॉलेज जाने का कहकर निकली थी। उसे कोई परेशानी भी नहीं थी, सुबह ऐसा लगा भी नहीं कि वह कुछ ऐसा कदम उठायेगी।

एएसआई गौरीशंकर के अनुसार छात्रा की मौत से परिवार काफी गमगीन हो गया था। उसके पास से सुसाइड नोट नहीं मिलने की जानकारी सामने आई है। फिलहाल मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया है। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पायेगा कि छात्रा ने ऐसा क्यों किया है।

हम्माल ने लगाई फांसी

Ladki Fansi

शुक्रवार-शनिवार रात बिलोटीपुरा में रहने वाले रोहित पिता कालूसिंह चौहान (26) ने साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। रात 2 बजे भाई ने उसे फंदे पर लटका देखा तो जीवाजीगंज थाना पुलिस को सूचना दी। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के दौरान सामने आया कि मृतक अविवाहित था और मंडी में हम्माली का काम करता था। रात को खाना खाने के बाद अपने कमरे में चला गया था। फिलहाल उसे फांसी का फंदा गले में क्यों डाला इसका कारण सामने नहीं आया है। पुलिस ने मामले की जांच शुुरु की है।

शराब पीने से वृद्ध की मौत

बडऩगर के ग्राम पिपलावदिया से शनिवार सुबह प्रहलाद पिता बाबूलाल (60) को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। परिजनों ने अधि शराब पीना बताया। डॉक्टरों ने उपचार के लिये ार्ती किया। कुछ देर बाद वृद्ध की मौत हो गई। अस्पताल पुलिस चौकी ने मर्ग कायम कर जांच बडऩगर थाना पुलिस को सौंपी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इंदौर रोड पर बस-कार के बीच हुई भिड़ंत, दो गंभीर घायल, 4 को मामूली चोट

Sat Dec 4 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। इंजीनियरिंग कॉलेज के समीप इंदौररोड पर शनिवार सुबह बस और कार के बीच भिडं़त हो गई। कार में सवार 2 वृद्ध गंभीर घायल हुए है। बस सवार चार को मामूली चोट लगी थी। बताया जा रहा था कि टंट्या भील गौरव कार्यक्रम में शामिल होने के लिये ग्राम […]

Breaking News