इंदौर रोड पर बस-कार के बीच हुई भिड़ंत, दो गंभीर घायल, 4 को मामूली चोट

उज्जैन, अग्निपथ। इंजीनियरिंग कॉलेज के समीप इंदौररोड पर शनिवार सुबह बस और कार के बीच भिडं़त हो गई। कार में सवार 2 वृद्ध गंभीर घायल हुए है। बस सवार चार को मामूली चोट लगी थी।

बताया जा रहा था कि टंट्या भील गौरव कार्यक्रम में शामिल होने के लिये ग्राम रुई से स्कूल बस ग्रामीणों को लेकर इंदौर जा रही थी। इंजीनियरिंग कॉजेल के समीप बस की भिड़ंत सामने से आ रही कार से हो गई।

कार अनियंत्रित होने के बाद डिवायडर से टकराई। जिसमें सवार दिलीप पिता भंवरलाल (60) और नितिन पिता मनसुखलाल (57) निवासी शिवाजीपार्क गंभीर घायल हो गये। बस में सवार चार लोगों को मामूली चोंट लगी थी। दुर्घटना के बाद बस इंदौर के लिये रवाना हो गई। कार सवार घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दोपहर में दूसरा दुर्घटना का मामला रंजीत हनुमान मंदिर के समीप हुआ। बाइक सवार विवेक पिता परमानंद और आकाश पिता महेश निवासी भैरवगढ़ की भिड़ंत सामने से आ रही बाइक से हो गई। दोनों के घायल होने पर लोगों ने उपचार के लिये जिला अस्पताल पहुंचाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अनाधिकृत रूप से गैस सिलेण्डरों को जमा किया था, प्रकरण दर्ज

Sat Dec 4 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। खाद्य विभाग के दल के द्वारा छापामार कार्यवाही के दौरान पिपलौदा द्वारकाधीश निवासी बाबूलाल पिता रमेशचन्द्र कुमावत के घर छापा मारकर उनके यहां से 26 घरेलू गैस सिलेण्डर अलग-अलग कंपनी के, मोटर गैस रिफिलिंग पम्प मय प्लास्टिक नली तथा तीन उपभोक्ताओं की डायरी बरामद की गई थी। बाबूलाल […]

Breaking News