अनोखी लूट: साढ़े 32 हजार रुपए निकाल कर बेग लौटा गए लुटेरे

फायनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट से वारदात,एएसपी पहुंचे मौके पर

उज्जैन,अग्निपथ। नागदा की फायनेंस कंपनी के दो एजेंट से अनोखे तरीके से लूट हुई। नकाबपोश चार बदमाशों ने चाकू की नोक पर रोककर उनसे बेग छीना और उसमें से 32 हजार रुपए निकालकर बेग और मोबाइल वापस कर भाग गए। उन्हेंल क्षेत्र में हुई इस घटना की जांच के लिए बुधवार को एएसपी आकाश भूरिया पहुंचे।

नागदा से संचालित स्कंद फाइनेंस कंपनी के एजेंट राहुल पिता बालाराम धाकड़ और योगेश ने उन्हेल पुलिस को बताया कि वह ग्राम पिपलोदा बागला से कलेक्शन कर सोमवार शाम को बाइक से ग्राम नागझिरी जा रहे थे। इस दौरान झाडिय़ों में छिपकर बैठे 4 बदमाशों ने रोड पर आकर उन्हें रोका और गर्दन पर चाकू अड़ाकर उनसे बैग और मोबाइल छीन लिए।

2 बदमाश धमकाते रहे और दो ने कलेक्शन किए 32 हजार 500 रुपए निकालकर बैग और मोबाइल वापस दे दिया। वारदात कर बदमाशों के बाइक पर भागते ही उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। मामले में पुलिस ने अज्ञात लुटेरों पर केस दर्ज कर खोजबीन की, लेकिन सुराग नहीं मिल सका।

नतीजतन बुधवार को एएसपी आकाश भूरिया, टीआई उमेश जोगावत के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और निरीक्षक के बाद जांच के बिंदू बताकर निर्देश दिए।

ऐसे हो रही शंका

सर्वविदित है बदमाश मारपीट कर धमकाते हुए वारदात कर तुरंत भागते हैं। इस घटना में लुटेरों ने मारपीट नहीं की सिर्फ चाकू की नोक पर मोबाइल व बेग छीना और आराम से रुपए निकाल कर खाली बेग और मोबाइल वापस लौटाकर गए। यहंी नहीं एजेंट की जेब में दोगुनी राशि थी।

लुटेरों ने उनकी जेब भी खाली नहीं करवाई। वहीं पुलिस की माने तो घटना स्थल से भागने का दूसरा रास्ता भी नहीं था। यहीं वजह है केस तो दर्ज किया, लेकिन पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लोकायुक्त के लेटर पर नपती की तो ज्यादा निकली बिल्डिंग की उंचाई

Wed Dec 8 , 2021
विक्रम विवि मार्ग पर बन रही बिल्डिंग बनी नगर निगम के गले की फांस उज्जैन, अग्निपथ। विक्रम विश्वविद्यालय मार्ग पर इंदौर की फर्म आर.एम.विनो द्वारा बनाई जा रही विवादास्पद बिल्डिंग नगर निगम के लिए गले की फांस बन गई है। लोकायुक्त संगठन के एक पत्र के बाद जब नगर निगम […]
नगर निगम

Breaking News