अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी, एक की मौत, दूसरा गंभीर

हादसा: नीलगाय ने भी ली एक युवक की जान

उज्जैन,अग्निपथ। बडऩगर रोड़ पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को देर रात टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई और दूसरे को गंभीर हालत में निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। वहीं उन्हेल रोड़ पर नीलगाय से टकराने से बाइक सवार युवक की जान चली गई। दोनों दुर्घटनाओं में पुलिस जांच कर रही है।

इंगोरिया क्षेत्र निवासी उमाशंकर पिता बाबूलाल प्रजापत(22) हार्डवेयर की दुकान पर काम करता था। वह मंगलवार रात खाना खाने के बाद दोस्त विजय पिता नानूराम चौहान के साथ बाइक से चिकली तक घूमने गया था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

हादसे में घायल उमाशंकर व विजय को एंबुलेंस 108 ने जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टर ने उमाशंकर को मृत घोषित कर दिया। वहीं विजय की गंभीर हालत होने पर परिजनों ने उसे निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। बुधवार सुबह अस्पताल से सूचना मिलने पर इंगोरिया पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। बताया जाता है कि उमाशंकर परिवार का इकलौता पुत्र था और उसकी जनवरी में शादी होने वाली थी।

शादी से लौटते समय नीलगाय से भिड़ा

ग्राम अहिरखेेड़ा निवासी सुरेश पिता सेवाराम (32) सोमवार को अपनी मां रत्ना बाई के साथ शादी में शामिल होने के लिए बाइक से शहर आया था। शाम को लौटते समय गोयला खुर्द में सामने नीलगाय आने से सुरेश उससे टकरार गया। हादसे में दोनों घाय हो गए। परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बुधवार सुबह सुरेश की मौत हो गई। मामले में भैरवगढ़ पुलिस ने मर्ग कायम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हत्या के मामले में राजीनामे के लिए जानलेवा हमले का झूठा केस दर्ज कराया

Wed Dec 8 , 2021
पुलिस पूछताछ में हुआ खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार बडऩगर, अग्निपथ। पिछले महीने गोली चलाकर जानलेवा हमला करने का मामला झूठा निकला है। हत्या के पुराने मामले में राजीनामे के लिए दबाव बनाने के लिए यह षडय़ंत्र किया गया। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए गोलीकांड में घायल सहित चार […]

Breaking News