जो लोग अपने पैसों का सदुपयोग धार्मिक कार्यों में करते हैं वह हरदम पुण्य कमाते हैं- प्रज्ञा सागरजी

आचार्य विद्यासागर अतिथि भवन का लोकार्पण

उज्जैन, अग्निपथ। मुनि प्रज्ञा सागर महाराज के द्वारा संत शिरोमणी आचार्य विद्यासागर अतिथि भवन भव्य लोकार्पण हुआ एवं समाज द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें सर्वप्रथम सुबह श्री जी को जुलूस के रूप में अतिथि भवन लाया गया वहां पर विधान आयोजित किया गया।

अष्ट द्रव्य से पूजा की गई तत्पश्चात हवन एवं श्री जी के अभिषेक तत्पश्चात सुबह पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर ट्रस्ट द्वारा विजेंद्र जैन गंगवाल सुपारी वालों का सम्मान एवं बहूमान सर्वप्रथम किया गया फिर श्री महावीर तपोभूमि ट्रस्ट, सामाजिक संसद ,सोशल ग्रुप एवं अनेक समाजसेवियों द्वारा व सभी मंदिरों की ट्रस्ट द्वारा सम्मान शाल श्रीफल एवं सम्मान पत्र देखकर किया गया।

तत्पश्चात वहां पधारे अतिथियों का जिसमें सर्वप्रथम मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव, विधायक महेश परमार, राजेंद्र वशिष्ठ, अजीत ठाकुर एवं न्यायाधीश आदिश जैन, अरविंद जैन सम्मान पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर ट्रस्ट द्वारा शाल, श्रीफल, तिलक से सभी का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में आए अतिथि मध्य प्रदेश के मंत्री मोहन यादव ने कहा कि उज्जैन एक धर्म नगरी है और यहां पर इस प्रकार के आयोजन धार्मिकता का प्रतीक है 2500 सालों पहले हमने भगवान महावीर को तो नहीं देखा था लेकिन मुनि प्रज्ञा सागर जी महाराज को देखकर उनकी छवि ऐसी ही रही होगी ऐसा कहा जा सकता है।

वही विधायक महेश परमार ने भी सुंदर अतिथि भवन के लिए सभी समाज जनों को बधाई दी एवं राजेंद्र वशिष्ठ अपने उद्बोधन में कहा कि समाज के लिए कई वर्षों तक इतिहास के रूप में याद रहेगा ऐसे समाजसेवियों का सम्मान। तत्पश्चात विजेंद्र जैन गंगवाल सुपारी वाले ने अपने उद्बोधन में समाज के सभी लोगों के सहयोग को लेकर अपनी बात रखें।

jain atithi bhawan lokarpan 09122021
लोकार्पण अवसर पर मौजूद मुनिश्री व अन्य समाजजन।

कार्यक्रम में विशेष रूप से पाश्र्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र बडज़ात्या ,सचिव नरेंद्र डोषी, कैलाश जैन दादा, कमल कुमार सेठी,नरेंद्र कुमार गंगवाल, दिनेश कुमार पंड्या, निर्मल सोनी, फूलचंद छाबड़ा,शरद बडज़ात्या, राहुल जैन एडवोकेट, धर्मेंद्र सेठी ,सुनील जैन एवं संपूर्ण ट्रस्टी जैन मित्र मंडल अध्यक्ष नितिन डोषी एवं संपूर्ण पदाधिकारी, नारी चेतना मंडल अध्यक्ष पुष्पा बज एवं पदाधिकारी सकल जैन समाज के अध्यक्ष अशोक जैन चायवाला एवं संपूर्ण समाज, श्री महावीर तपोभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष कमल मोदी एवं संपूर्ण ट्रस्ट एवं संपूर्ण मंदिरों के ट्रस्टी पदाधिकारी आदि सभी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इंदौर रोड पर वृद्ध दंपति की अज्ञात वाहन ने जान ली, तराना रोड पर युवक को डंपर ने कुचला

Thu Dec 9 , 2021
दुर्घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने पौन घंटे चक्काजाम किया उज्जैन,अग्निपथ। गुरुवार को दो स्थानों पर भीषण हादसे हुए। सुबह तराना रोड पर अज्ञात डंपर चालक ने एक युवक को पीछे से टक्कर मार दी। घटना में युवक की मौत होने पर आक्रोशित ग्रामिणों ने चक्काजाम कर दिया। शाम को इंदौर […]

Breaking News