इंदौर रोड पर वृद्ध दंपति की अज्ञात वाहन ने जान ली, तराना रोड पर युवक को डंपर ने कुचला

दुर्घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने पौन घंटे चक्काजाम किया

उज्जैन,अग्निपथ। गुरुवार को दो स्थानों पर भीषण हादसे हुए। सुबह तराना रोड पर अज्ञात डंपर चालक ने एक युवक को पीछे से टक्कर मार दी। घटना में युवक की मौत होने पर आक्रोशित ग्रामिणों ने चक्काजाम कर दिया। शाम को इंदौर रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार वृद्ध दंपत्ति को टक्कर मारकर जान ले ली। दोनों मामलों में पुलिस वाहन का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

मजदूरी करने जा रहा था

ग्राम बदरखा निवासी शहीद पिता कुदरत पटेल (25) गुरुवार सुबह करीब 10 बजे बाइक से मजदूरी करने जा रहा था। कानीपुरा रोड स्थित मारुति वेयर हाउस के सामने पीछे से आए डंपर ने उसे रौंद डाला। हादसा इतना भीषण था कि शहीद की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामिणों ने डंपर पकडक़र चालक पर कार्रवाई की मांग कर पौन घंटे तक चक्काजाम कर दिया।

सूचना मिलते ही चिमनगंज सीएसपी अरविंद तोमर,एसआई विकास देवड़ा व एएसआई एलएन गौतम मौके पर पहुंचे और आरोपी को जल्द पकडऩे का भरौसा देकर शांत किया। मामले में शहीद के भतीजे आरब की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

इंदौर से आ रहे थे दंपत्ति

नागझिरी स्थित न्यू इंदिरानगर कॉलोनी निवासी मोहन पिता मलखानसिंह कुशवाह (60) पत्नी सुमित्रा (55) के साथ बाइक से शाम को इंदौर से आ रहे थे। इंदौर रोड स्थित दिप्ती परिसर के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे में दोनों गंभीर घायल हो गए। दुर्घटना बाद क्षेत्र में भारी जाम लग गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेस से घायल दंपत्ति को जिला अस्पताल पहुंचाया,जहां डाक्टर ने दंपत्ति को मृत घोषित कर दिया। मामले में नानाखेड़ा पुलिस अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे तलाशने के लिए क्षेत्र के सीसी टीवी फुटेज खंगाल रही है।

अद्र्ध विक्षिप्त महिला ने फांसी लगाई

नरवर स्थित पटेल नगर निवासी पेपूबाई पति हटेसिंह (50) करीब 8 साल से मानसिक रोगी थी। बुधवार रात करीब 3 बजे उसने घर में फांसी लगा ली। मामले में नरवर पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

शादी में नाचते हुए युवक की मौत

सिलारखेड़ी निवासी पंकज पिता निर्मल परमार(23) शराब कंपनी में काम करता था। बुधवार रात वह दोस्त के साथ इंदौर बायपास रोड स्थित गोपी गार्डन में परिचित की शादी में गया था। यहां डीजे पर नाचने के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की वजह संभवत: हार्ड अटैक है।

नानाखेड़ा पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। वहीं उन्हेल स्थित कलाल खेड़ी निवासी नागेश्वर पिता बहादुर बोड़ाना (38) पत्नी सोनाबाई पर करीब 10 दिन पहले उन्हेल स्टेशन के पास नीलगाय ने हमला कर दिया था। घटना में घायल नागेश्वर की रात को घासमंडी स्थित निजी हॉस्पिटल में मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री से लिखित में शिप्रा शुद्धिकरण का प्रमाण मिलने के बाद ही संत खत्म करेंगे धरना

Thu Dec 9 , 2021
सीडीएस विपिन रावत सहित अन्य शहीदों को दी श्रद्धांजलि उज्जैन, अग्निपथ। शिप्रा शुद्धिकरण को लेकर गुरुवार को अपराह्न 11 बजे शिप्रा नदी के किनारे दत्त अखाड़ा घाट पर संत समाज के प्रतिनिधि धरने पर बैठ गए। यह धरना प्रदर्शन साधु समाज के बैनर तले दिया जा रहा है। प्रतिदिन धरने […]
Shipra Shuddhikaran Sant andolan 09122021

Breaking News