बाथरूम में मृत मिला युवक, मामला संदिग्ध

उज्जैन,अग्निपथ। पटेल नगर में शुक्रवार को एक युवक बाथरूम में मृत हालत में मिला है। संदिग्ध हालत में मौत होने पर चिमनगंज पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक पटेल नगर निवासी हिमांशु उर्फ बाबू पिता रमेश उर्फ जीतू लालवानी (22) को गलत आदतों के चलते परिजनों ने अलग कर दिया था। वह घर के पीछले वाले भाग में अलग रहता था। तीन दिन से नहीं दिखने पर शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे पिता उसे देखने गए तो वह बाथरुम में मृत हालत में मिला है।

शव की स्थिति को देखकर लगता है कि बाबू की मौत एक दो दिन नशे की वजह से हुई है। शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह पता चल सकेगी। हांलाकि बाबू की लाश मिलने पर उसकी हत्या की अफवाह उड़ गई थी।

नाले में मिला नवजात का शव

जन्म देने के बाद निर्दयी मां ने गुरुवार-शुक्रवार रात नवजात को नाले में फेंक दिया। सुबह शव मिलने से क्षेत्र में हडकंप मच गया। पुलिस ने मामले की जांच शुुरु कर दी है।

नागझिरी थाना पुलिस ने बताया कि इंदिरानगर कालोनी में देशी शराब दुकान के पीछे रहवासी क्षेत्र में नाले के समीप नवजात का शव पड़ा होने की सूचना पर शव बरामद किया गया था। प्रतीत हो रहा था कि नवजात का जन्म 12 से 13 घंटे पहले ही हुआ है।

मामले में मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने पर ही पता चल पायेगा कि उसे जीवित अवस्था में फेंका गया है या मृत हालत में। आसपास आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों से गर्भवती महिला की जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शासन से कार्ययोजना मंजूर होने तक जारी रहेगा संतों का आंदोलन

Fri Dec 10 , 2021
षट्दर्शन संत समाज ने लगातार दूसरे दिन भी शिप्रा तट पर दिया धरना उज्जैन, अग्निपथ। शिप्रा नदी को प्रदूषण मुक्त करने और शिप्रा जल में अन्य स्त्रोतों से आने वाला दूषित जल मिलने से रोकने की ठोस कार्ययोजना बनाने की मांग को लेकर षट्दर्शन संत समाज ने शुक्रवार को लगातार […]
प्रभारी कलेक्टर को ज्ञापन देते संतजन।

Breaking News