शंकराचार्य निश्चलानन्द सरस्वती आज से उज्जैन के दो दिवसीय प्रवास पर

महाकाल प्रवचन हॉल में आध्यात्मिक प्रवचन एवं धर्मोपदेश कल

उज्जैन, अग्निपथ। श्री गोवर्धनमठ पुरी पीठाधीश्वर श्रीमद् जगदगुरू शंकराचार्य स्वामी निश्चलानन्द सरस्वती महाराज दो दिवस के लिये आज से उज्जैन प्रवास पर रहेंगे। उनका आज शाम 6 बजे के बाद उज्जैन आगमन होगा।

महाराजश्री महाकालेश्वर मंदिर समिति द्वारा संचालित पं. सूर्यनारायण व्यास धर्मशाला में रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन 16 दिसम्बर को प्रात: 11.30 बजे पं. सूर्यनारायण व्यास हरसिद्धि धर्मशाला में विद्वत संगोष्ठी का कार्यक्रम होगा तथा शाम 5.30 बजे श्री महाकालेश्वर मंदिर के प्रवचन हॉल में आशीर्वचन, प्रवचन एवं स्वागत -सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।

श्री गोवर्धन मठ के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानन्द सरस्वती महाराज के उज्जैन प्रवास के दौरान इनके कार्यक्रम आदि की संपूर्ण व्यवस्था के प्रभारी सहायक प्रशासनिक अधिकारी आरके तिवारी रहेंगे। इसके अलावा कार्यक्रम की अन्य व्यवस्थाओं के लिये अलग-अलग अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नगर निगम में डीजल के खर्च पर कैंची, दो अधिकारियों के बीच होगा एक वाहन

Tue Dec 14 , 2021
कांग्रेस नेता के पंप का बकाया दिया नहीं, पुलिस के भी एक करोड़ उधार हो गए उज्जैन, अग्निपथ। नगर निगम में केवल डीजल और टैक्सी वाहनों का खर्च इतना हो गया है कि इसने नगर निगम का पूरा बजट बिगाड़ कर रख दिया है। आयुक्त अंशुल गुप्ता जब से उज्जैन […]
नगर निगम

Breaking News