महाकाल क्षेत्र के रहवासियों ने निकाली विरोध रैली

Mahakal raily 18122021

उज्जैन, अग्निपथ। महाकालेश्वर मंदिर के सामने वाले हिस्से में चौड़ीकरण का विरोध कर रहे लोगों ने शनिवार की शाम पैदल रैली निकाली। महाकालेश्वर मंदिर के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने के बाद आरंभ हुई इस रैली में 250 से ज्यादा क्षेत्रीय रहवासी शामिल हुए।

महाकालेश्वर मंदिर के सामने वाले हिस्से में 70 मीटर के दायरे में मंदिर परिसर का विस्तार होना है। सामने के 11 में से 10 मकान हटा दिए गए है जबकि 152 मकान दूसरे चरण के चौड़ीकरण में प्रभावित होंगे। प्रभावित परिवार मंदिर विस्तारीकरण की योजना का विरोध कर रहे है।

शनिवार शाम को हाथों में भगवा ध्वज लेकर रहवासियों ने महाकालेश्वर मंदिर से गुदरी चौराहा, पटनीबाजार, गोपाल मंदिर, छत्रीचौक और पुन: पटनीबाजार, गुदरी से महाकालेश्वर मंदिर तक पैदल रैली निकाली। रैली की अगुवाई कर रहे स्थानीय नागरिक बाबू यादव ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारी महाकाल मंदिर क्षेत्र में अपनी मनमर्जी चला रहे है और सरकार को भी भ्रमित कर रहे है।

महाकालेश्वर मंदिर के सामने वाले क्षेत्र में सनानती परिवार कई पीढ़ीयों से रह रहे है, इन्हें जबरन विस्थापित करने की कोशिश हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उदयपुर में मिली लापता नाबालिग बहनें, दादी के डांटने पर गई थीं

Sat Dec 18 , 2021
उज्जैन,अग्निपथ। दो दिन पहले नगदी व जेवरात लेकर लापता हुई बहने उदयपुर में मिल गई। उन्हें वहां की पुलिस ने उन्हेंल थाने को सौंपा है। किशोरी दादी के डांटने पर छोटी बहन को लेकर गई थी। उन्हेल के ग्राम पगारा निवासी कालूराम भोपा की 14 वर्षीय पुत्री 9 वीं की […]

Breaking News