उदयपुर में मिली लापता नाबालिग बहनें, दादी के डांटने पर गई थीं

उज्जैन,अग्निपथ। दो दिन पहले नगदी व जेवरात लेकर लापता हुई बहने उदयपुर में मिल गई। उन्हें वहां की पुलिस ने उन्हेंल थाने को सौंपा है। किशोरी दादी के डांटने पर छोटी बहन को लेकर गई थी।

उन्हेल के ग्राम पगारा निवासी कालूराम भोपा की 14 वर्षीय पुत्री 9 वीं की छात्रा है। 16 दिसंबर को वह 9 वर्षीय छोटी बहन के साथ लापता हो गई थी। काफी तलाश के बाद भी नहीं मिलने पर भोपा ने थाने में सूचना दी थी। नाबालिक बालिकाओं के लापता होने से पुलिस सकते में आ गई थी। मामले में अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर पुलिस खोजबीन कर रही थी कि उदयपुर के सूरजपोल थाने से पता चला कि बालिकाएं उनके पास है।

जानकारी मिलते ही उन्हेल पुलिस वहां पहुंची और दोनों को लाकर परिजनों को सौंप दिया। बताया जाता है कि किशोरी को दादी ने किसी बात पर फटकारा था। इससे नाराज होकर उसने घर से 73 हजार रुपए चांदी के गहने लिए और छोटी बहन के स्कूल के लिए फोटो खिंचाने का बहाना ले जाकर बस से उदयपुर पहुंच गई। कंडक्टर ने शक होने पर सुरजपोल थाने में सूचना दी। नतीजतन वहां की पुलिस ने दोनों को थाने में बैठाकर उन्हेल थाने में सूचना दे दी। मामले का शनिवार को नागदा सीएसपी मनोज रत्नाकर ने खुलासा कर बालिकाओं के बरामद करने पर उन्हेंल पुलिस की सराहना कर ईनाम की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मंगलनाथ मंदिर से आईएएस अफसर की बहन का पर्स चोरी करते तीन महिलाएं पकड़ाई

Sat Dec 18 , 2021
महाकाल मंदिर में से चेन चुराने के मामले में पूछताछ उज्जैन,अग्निपथ। मंगलनाथ मंदिर में शनिवार को एक आईएएस अफसर की बहन का पर्स चोरी करते तीन महिलाएं पकड़ाई है। शक है कि तीनों ने ही महाकाल मंदिर में श्रद्धालु महिला की चेन चुराई थी। मामले में महाकाल पुलिस उनसे पूछताछ […]

Breaking News