जीएसटी के विरोध में वीडी मार्केट डूबा अंधेरे में, व्यापारियों ने बजाई सिटी

VD cloth market GST Virodh 21122021

तीन दिन तक शाम को होगा ब्लैक आउट,जीएसटी दर कम नहीं हुई तो करेंगे उग्र आंदोलन

उज्जैन, अग्निपथ। केंद्र सरकार द्वारा कपड़े पर जीएसटी की दर 5 से 12 प्रतिशत तक बढ़ा दिये जाने के विरोध में वीडी मार्केट के व्यापारियों ने मंगलवार शाम 7 बजे ब्लैक आउट किया। जीएसटी के विरोध में मार्केट में व्यापारी सीटी बजाते हुए निकले आधे घंटे से भी अधिक समय तक मार्केट अंधेरे में डूबा रहा। व्यापारियों के अनुसार तीन दिनों तक लगातार जीएसटी दर बढ़ाए जाने के विरोध में ब्लैक आउट किया जाएगा।

विक्रमादित्य क्लॉथ मार्केट के अध्यक्ष कमल चाणोदिया के अनुसार पहले कपड़े पर 5 प्रतिशत जीएसटी थी, जिसे केंद्र सरकार द्वारा 1 जनवरी 2022 से 12 प्रतिशत करने का नोटिफिकेशन निकाल दिया गया है इसके विरोध में मध्यप्रदेश की जीएसटी संघर्ष समिति के बैनर तले तीन दिन का ब्लैक आउट रखा गया है।

प्रथम चरण की शुरुआत मंगलवार से हुई तथा गुरुवार तक प्रतिदिन रात्रि 7 बजे से 7.20 तक बीस मिनिट अपनी दुकान की लाईट बंद कर दुकान पर बाहर खड़े होकर थाली,लोटा आदि बजाएंगे।

इसके बावजूद सरकार सुनवाई नहीं करती है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर सचिव राहुल सोगानी, पवन अग्रवाल, सौरभ कोचर, संतोष कोठारी, संदीप माहेश्वरी, मनीष चौधरी, श्याम मेड़तवाल, जयराम जयसिंघानी, पंकज अग्रवाल, राकेश काकाणी, रमेश गुप्ता, श्यामलाल करमचंदानी, विनोद बाफना, महेश खंडेलवाल, मोहन रुनवाल, विक्रम बाफना आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पंचायत चुनाव की कवायद: जिला पंचायत अध्यक्ष कुमारिया नहीं लड़ेंगे चुनाव भाजपा के नौ दावेदार घोषित, कांग्रेस फिर पिछड़ी

Tue Dec 21 , 2021
पहले चरण में खाचरौद और घट्टिया में होंगे चुनाव, दूसरे चरण में उज्जैन और बडऩगर में होंगे चुनाव उज्जैन, अग्निपथ। पंचायत चुनाव के तहत जनपद पंचायत, जिला पंचायत और पंच,सरपंच के चुनाव के पहले और दूसरे चरण के लिए नामांकन फार्म भरे जा चुके हैं। जिला पंचायत के 21 वार्ड […]

Breaking News