पंचायत चुनाव की कवायद: जिला पंचायत अध्यक्ष कुमारिया नहीं लड़ेंगे चुनाव भाजपा के नौ दावेदार घोषित, कांग्रेस फिर पिछड़ी

पहले चरण में खाचरौद और घट्टिया में होंगे चुनाव, दूसरे चरण में उज्जैन और बडऩगर में होंगे चुनाव

उज्जैन, अग्निपथ। पंचायत चुनाव के तहत जनपद पंचायत, जिला पंचायत और पंच,सरपंच के चुनाव के पहले और दूसरे चरण के लिए नामांकन फार्म भरे जा चुके हैं। जिला पंचायत के 21 वार्ड में से पांच वार्ड ओबीसी वर्ग के होने की वजह से इनके नामांकन फार्म नहीं भरे जा सके। उज्जैन में पहले और दूसरे चरण के लिए नामांकन फार्म जमा करने की अंतिम तारीख 20 दिसंबर थी। 21 दिसंबर को सभी के नाम की लिस्ट जारी कर दी गई है। आज 23 दिसंबर को नाम वापसी का अंतिम दिन है। आज ही तीन बजे बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जाएगा। इसके साथ ही तय हो जाएगा कि कहां चुनाव होंगे और कहां निर्वाचन निर्विरोध हुआ है। पहले चरण का मतदान 6 जनवरी और दूसरे चरण का मतदान 28 जनवरी को होगा। पंच और सरपंच पद के लिए मतगणना मतदान के बाद ही मतदान केंद्र पर होगी। जबकि जनपद पंचायत और जिला पंचायत सदस्य के दावेदारों की मतगणना विकासखंड मुंख्यालय पर ईवीएम से होगी।

अलग-अलग दिन होगी मतगणना और परिणाम 23 फरवरी को होंगे घोषित

पंचायत चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक पंच और सरपंच पद के परिणाम की पहले चरण की घोषण 11 जनवरी को, दूसरे चरण की घोषणा 2 फरवरी को होगी। जनपद सदस्यों और तीसरे चरण के परिणाम की घोषणा 22 फरवरी को होगी। जबकि जिला पंचायत सदस्यों के परिणाम की घोषा 23 फरवरी को होगी।

जिला पंचायत के पांच वार्ड ओबीसी इनमें नहीं होंगे चुनाव

निर्वाचन कार्यक्रम के मुताबिक उज्जैन जिला पंचायत के 21 वार्ड में से पांच वार्ड ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित होने की वजह से तीनों की चरणों में इनमें चुनाव नहीं होंगे। इन वार्डो को खाली रखा गया है। इनके चुनाव कोर्ट के फैसले के बाद कराए जाएंगे।

इन वार्डो के लिए नामांकन फार्म भरे गए

जिला पंचायत सदस्य के वार्ड नंबर एक से पांच दावेदार भगवान सिंह परिहार, गंगाराम, लाखन, रतनलाल, शोभाराम, वार्ड नंबर 2 से सात दावेदार स्वाति सिंह, लीलाबाई आंजना, कविता कुंबर, संतोष बाई, सोनू, रतनबाई, इंदर कुंवर, वार्ड नंबर 3 से छह दावेदार मंजू वर्मा, संगीता मंडलोई, रेशम, सीमा मालवीय, सीमा लाडसिंह, अनुराधा तोरनिया, वार्ड नंबर 16 के लिए दुर्गा, श्रीमती हेमू, राधा मालवीय और पांचू बाई , वार्ड 17 से आठ दावेदार मंजूबाई, कलाबाई, कंचन बाई, अजिता, आशाबाई, राजूब बाई, कलाबाई, रेशम बाई ने फार्म भरे हैं। जबकि वार्ड नंबर 18 से पांच दावेदार भूपेंद्र सिंह, अंतर सिंह, दीपक रुनवाल, वाल्मिक कौशिक, जगदीशचंद्र, वार्ड नंबर 19 से रमेश, राकेश , मांगीलाल, भेरुलाल, भारती, वार्ड नंबर 20 से तीन दावेदार, विजयराज, लाखन सिंह, सुरेंद्र सिंह, वार्ड नंबर 21 से छह दावेदार गणेश, वीरेंद्र सिंह चौहान, रामप्रसाद, अर्जुन सिंह, सजन सिंह, कुंवर जितेंद्र सिंह राठौड़ चुनाव मैदान में हैं। आठ वार्ड के नामांकन फार्म तीसरे चरण में भरे जाएंगे। पांच वार्ड ओबीसी होने की वजह से इनके भी नामांकन फार्म नहीं भरे गए हैं।

भाजपा ने दक्षिण विधानसभा का वार्ड नंबर 2 का प्रत्याशी नहीं किया घोषित

भाजपा ने दो चरणों में होने वाले 10 वार्ड में से नौ वार्ड के प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है। इसमें वार्ड नंबर दो के प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की है। यह दक्षिण विधानसभा का वार्ड है। बताया जाता है कि मंत्री मोहन यादव आज से इस संबंध में चर्चा होगी। उसके बाद भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी का नाम घोषित किया जाएगा।

भाजपा से जुड़े एक दो दावेदारों ने अपना फार्म जमा कराया है। 23 तारीख नाम वापसी की अंतिम तारीख है। इसके पहले फैसला होगा। जबकि खाचरौद के वार्ड नंबर 17 से पूर्व विधायक नारायण परमार की बेटी अजीता परमार, बडऩगर में आने वाले वार्ड नंबर 21 से पूर्व मंडल अध्यक्ष रामप्रसाद पंडया और वार्ड नंबर एक से पूर्व अजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष शोभाराम मालवीय को मैदान में उतारा है।

कांग्रेस के प्रत्याशियों का फैसला एक-दो दिन में होगा

जिला पंचायत अध्यक्ष करण कुमारिया पिछली बार वार्ड नंबर एक से जिला पंचायत सदस्य चुने गए थे। इस बार उन्होंने चुनाव नहीं लडऩे का फैसला किया है। उनका कहना है कि अब दूसरे प्रत्याशी को भी मौका मिलना चाहिए। इसीलिए उनके स्थान पर भगवान परिहार को चुनाव लड़ा रहे हैं। कांग्रेस एक -दो दिन में उन्हें अपना अधिकृत उम्मीदार घोषित कर देगी। अन्य दावेदारों के नाम की भी घोषणा की जाएगी।

विधायक मालवीय का बेटा भी घट्टिया से लड़ेगा चुनाव

घट्टिया विधायक रामलाल मालवीय का बेटा दीपक मालवीय घट्टिया जनपद के वार्ड 19 से चुनाव लड़ेगा। वहीं सतीश मालवीय ने अपने भाई रमेश मालवीय को मैदान में उतारा है। उल्लेखनीय है कि प्रेमचंद गुड्डू ने अपने बेटे अजीत बोरासी और पूर्व मंत्री सत्यनारायण जटिया ने अपनी बहन को भी पंचायत चुनाव के मैदान में उतारा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फैसला-महिला से दुष्कर्म कर बेचने वाले को 71 साल की सजा

Tue Dec 21 , 2021
लडक़ा दिखाने के बहाने बनाया शिकार, तीन आरोपी चार साल से फरार उज्जैन,अग्निपथ। कोर्ट ने चार साल पहले हुई सनसनीखेज मामले में फैसला सुनाया। न्यायालय ने लडक़ा दिखाने के बहाने ले जाकर महिला से लगातार दुष्कर्म कर उसकी खरीद फरोख्त करने के दोषी को विभिन्न धाराओं में 71साल की सजा […]

Breaking News