प्रोटोकाल टिकट बेचते पकड़ाए नाबालिग पर प्रकरण दर्ज

उज्जैन पुलिस फाइल

श्रद्धालुओं को बेंचा था 100 का टिकट 250 रुपए में, पुलिस कर रही पूछताछ

उज्जैन, अग्निपथ। शुक्रवार को सुबह महाकालेश्वर मंदिर में टिकिट ब्लैक करते प्रशासक ने एक किशोर को पकड़ा था। टिकिट ब्लैक करने वाला किशोर 100 की टिकिट 250 में बेच रहा था। जिसे प्रशासक ने रंगे हाथ पकड़ महाकाल थाने भेज दिया था। महाकाल थाना पुलिस द्वारा नाबालिग पर प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।

सुबह के समय मंदिर में हारफूल वाला नाबालिग द्वारा अपने साथ 6 श्रद्धालुओं को लाया और मंदिर के 5 नंबर प्रवेश द्वार से प्रवेश करवाने लगा। शंका होते देखकर मंदिर के सुरक्षा गार्ड ने टिकट देखा तो वह प्रोटोकाल का 100 रुपए वाला निकला। सुरक्षा गार्ड ने इस बात की सूचना मंदिर प्रशासक तक पहुंचाई थी प्रशासक ने उसको पकडक़र महाकाल थाने भिजवाया था।

श्रद्धालुओं को उसने यह टिकट 250 रुपए प्रति व्यक्ति के मान से बेंची थी। एक दिन रेस्ट देने के बाद मंदिर प्रशासक के आवेदन पर महाकाल थाना पुलिस ने शनिवार को प्रकरण दर्ज कर लिया। महाकाल थाना प्रभारी मुनेन्द्र गौतम ने बताया कि प्रकरण दर्ज कर उससे पूछताछ की जा रही है कि वह 100 रुपए का प्रोटोकाल टिकट किससे लाया था और मंदिर और अन्य प्रोटोकाल प्राप्त लोगों की इसमें क्या संलिप्तता है।

यह भी पढ़ेंः महाकालेश्वर मंदिर को चाइल्ड फ्रेंडली बनाना शुरू, 4 बच्चों को किया रेस्क्यू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाकालेश्वर मंदिर को चाइल्ड फ्रेंडली बनाना शुरू, 4 बच्चों को किया रेस्क्यू

Sat Dec 25 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। महाकालेश्वर मन्दिर को चाईल्ड फ्रे्रेंडली राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग नईदिल्ली व्दारा घोषित करने के परिप्रेक्ष्य में जिला प्रशासन व्दारा संयुक्त अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान महाकाल परिसर में 4 बच्चों को तिलक लगाते हुए पाया गया था। बालकों को उनके सर्वोत्तम हित के लिए बाल कल्याण […]

Breaking News