महाकालेश्वर मंदिर को चाइल्ड फ्रेंडली बनाना शुरू, 4 बच्चों को किया रेस्क्यू

उज्जैन, अग्निपथ। महाकालेश्वर मन्दिर को चाईल्ड फ्रे्रेंडली राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग नईदिल्ली व्दारा घोषित करने के परिप्रेक्ष्य में जिला प्रशासन व्दारा संयुक्त अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान महाकाल परिसर में 4 बच्चों को तिलक लगाते हुए पाया गया था। बालकों को उनके सर्वोत्तम हित के लिए बाल कल्याण समिति उज्जैन के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

समिति द्वारा उचित देखरेख एवं संरक्षण हेतु बाल देखरेख संस्थाओं के लिए आदेश किये गए( रेस्क्यू अभियान में बाल कल्याण समिति उज्जैन के अध्यक्ष शेरसिंह ठाकुर सदस्य श्रीमती गायत्री धनगर, महाकाल थाने से आरक्षक शशांक एवं पंकज, महिला बाल विकास से संरक्षण अधिकारी अमृता सोनी, सामाजिक कार्यकर्ता गौरव मित्तल, शिवराम शर्मा, किशोर पुलिस इकाई से प्रधान आरक्षक मंसाराम मुजाल्दे एवं चाईल्ड लाईन से श्रीमती रेखा वासनिक एवं योगेश बदरेला उपस्थित रहे।

उक्त अभियान के सम्बन्ध में जिला कार्यक्रम अधिकारी गौतम अधिकारी द्वारा बताया गया है कि कलेक्टर महोदय के दिशा निर्देश में यह अभियान सतत एक सप्ताह तक चलाया जाकर महाकाल मन्दिर में किसी भी तहर की बाल भिक्षावृत्ति, बाल श्रम एवं बाल उत्पीडऩ नहीं होने दिया जायेगा।

यह भी पढ़ेंः प्रोटोकाल टिकट बेचते पकड़ाए नाबालिग पर प्रकरण दर्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महफिल सूनी कर गये सिराज भाई!

Sat Dec 25 , 2021
जब मेरा शहर क्रिसमस के जश्न में डूबा हुआ था तभी आयी एक मनहूस खबर कि उज्जैन की एक पहचान बन चुके प्रसिद्ध शायर सिराज अहमद सिराज अब इस दुनिया में नहीं रहे। खबर ने पूरे शहर को शोक की चादर ओढ़ा दी। अपनी इंसानियत और मानवता भरी शायरी और […]

Breaking News