उज्जैन में दूसरे दिन भी 5 नए मरीज

इंदौर में कोरोना ब्लास्ट, 22 पॉजीटिव; दूसरी लहर से पहले यह ट्रेंड फरवरी में दिखा था, अब दिसंबर में

उज्जैन, अग्निपथ। कोरोना संक्रमण ने एक बार फिर अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। शनिवार को भी शहर में 5 नए कोरोना पॉजीटिव मरीज मिले हैं। दो दिन 2-2 मरीज मिलने के बाद शुक्रवार को एकसाथ 5 कोरोना संक्रमित मिले थे। इन्हें मिलाकर बीते 1७ दिनों में २० संक्रमित मिले हैं। सभी को वैक्सीन के दोनों डोज लग चुके हैं। इनमें से दो मरीज ठीक हो चुके हैं और शेष १8 का इलाज उज्जैन व अन्य शहर में चल रहा है।

इंदौर तीसरी लहर के मुहाने पर खड़ा है। शुक्रवार को आए 22 संक्रमित ने इस आशंका को और बल दे दिया। 20 से ज्यादा मरीज इससे पहले 23 सितंबर में मिले थे। तब एक साथ 33 मरीज आए थे। इंदौर में एक्टिव केस 111 तक पहुंच गए हैं। दूसरी लहर आने से पहले यह ट्रेंड फरवरी में देखा गया था। अब इसी तरह का ट्रेंड दिसंबर में ही देखा जा रहा है।

एनसीडीसी (नेशनल सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल) भी अपनी रिपोर्ट में तीसरी लहर की आशंका जता चुका है। रिपोर्ट में कहा गया कि दिसंबर के अंतिम सप्ताह से जनवरी के पहले पखवाड़े (15 दिन) में इंदौर में रोज 15 से 20 कोरोना मरीज मिल सकते हैं। फरवरी तक हल्की तीसरी लहर आ सकती है। गुरुवार को जारी स्वास्थ्य विभाग कि रिपोर्ट में 97 एक्टिव केस थे। शुक्रवार को 8 मरीज डिस्चार्ज भी हुए। स्वास्थ्य विभाग कि रिपोर्ट के मुताबिक, 6601 सैंपल का टेस्ट किया गया। 6572 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब स्वास्थ्य विभाग की टीम इन 22 लोगों के घर पहुंचकर उनकी कॉन्टैक्ट, ट्रैवल हिस्ट्री निकालेगी। उनके संपर्क में आए लोगों खासकर परिवार के लोगों और नजदीकी लोगों का भी सैंपल लेगी।

यहां मिले पॉजीटिव

इंदौर में पिछले 24 घंटे में जो पॉजीटिव मिले हैं, उनमें पलासिया के 3, तुकोगंज के 3, विजय नगर के 2, तेजाजी नगर के 2, चंदन नगर के 2, जूनी इंदौर के 2 और सांवेर, राजेंद्र नगर, पीथमपुर, लसूडिया, एरोड्रम क्षेत्र में 1-1 पॉजीटिव मरीज मिले हैं। शेष बाहर के हैं। पलासिया में जो तीन कोरोना पॉजीटिव मिले हैं, वे एक ही परिवार के हैं। देखा जाए तो पलासिया, विजय नगर, तेजाजी नगर, जूनी इंदौर, लसूडिया क्षेत्र में पहले भी कोविड पॉजीटिव मरीज सामने आ चुके हैं।

नाइट कफ्र्यू में चेकिंग

बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए शासन ने जहां रात 11 से सुबह 5 बजे तक का नाइट कफ्र्यू लगा दिया है। इंदौर में नगर निगम कि टीम बिना मास्क लगा कर घूमने वालों पर 200 रुपए कि चलानी कार्रवाई कर रही है। इसके अलावा इंदौर जिला प्रशासन ने राधा स्वामी कोविड केयर सेंटर को भी तैयार किया है। सीएम ने भी शुक्रवार को वीसी के माध्यम से जिला प्रशासन को जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए है। इसे लेकर रात में सडक़ों पर पुलिस ने चेकिंग भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अधेड़ की हत्या कर जमीन में गाढ़ दिया

Sat Dec 25 , 2021
गड्ढे से लाश निकालती पुलिस। चार दिन बाद शराब के नशे में साथी ने किया बखान तो उजागर हुई घटना, पुलिस ने रात में निकाला शव उज्जैन,अग्निपथ। माकड़ौन क्षेत्र में शनिवार को दिल दहालने वाली घटना सामने आई। दो बदमाशों ने एक अधेड़ की हत्या कर लाश को जमीन में […]
गड्ढे से लाश निकालती पुलिस।

Breaking News