अधेड़ की हत्या कर जमीन में गाढ़ दिया

गड्ढे से लाश निकालती पुलिस।

गड्ढे से लाश निकालती पुलिस।

चार दिन बाद शराब के नशे में साथी ने किया बखान तो उजागर हुई घटना, पुलिस ने रात में निकाला शव

उज्जैन,अग्निपथ। माकड़ौन क्षेत्र में शनिवार को दिल दहालने वाली घटना सामने आई। दो बदमाशों ने एक अधेड़ की हत्या कर लाश को जमीन में गाढ़ दिया। वारदात का खुलासा आरोपी के साथी ने ही शराब के नशे में कर दिया। चार दिन पहले हुई हत्या का पता चलते ही पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा और खुदाई कर शव निकालकर जांच शुरू की।

पुलिस के मुताबिक माकड़ौन के पास स्थित ग्राम चरली निवासी राजाराम पिता कालूसिंह (45) 21 दिसंबर से लापता था। गुमशुदगी दर्ज होने पर पुलिस उसे तलाश रही थी। इसी बीच शनिवार को पता चला ग्राम रुपाखेड़ी निवासी रमेश पिता पेमसिंह व उसके साढू भाई सरदार पिता भैरूसिंह ने राजाराम को मारकर जंगल में गाढ़ दिया है।

पता चलते ही पुलिस सकते में आ गई। टीआई अशोक शर्मा ने दोनों को पकडक़र सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने वारदात कबूल ली। पुलिस ने रात को उन्हें लेकर घटनास्थल पहुंची और करीब चार फीट गहरी खुदाई करवाकर सड़ चुके शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन रात तक घटना की वजह सामने नहंी आ सकी।

बरगलाने के लिए बकरे को भी मारा

रमेश ने राजाराम को दफन किए स्थान से बदबू आने पर भी शक न हो इसलिए अपने बकरे को मारकर वहा फैंक दिया।पकउ़ाने पर उसने हत्या की वजह राजाराम द्वारा अपना बकरा चुराना बताया, लेकिन मरा हुआ बकरा मिलने पर उसका झूठ पकड़ा गया।

नशे में खुलासा

खास बात यह है कि राजाराम की हत्या की किसी को संभावना नहीं थी। पुलिस उसे जीवित मानकर ही खोज रही थी। लेकिन आरोपी रमेश के साथ रहने वाले ने शराब के नशे में एक व्यक्ति को हत्याकांड की हकीकत बता दी। इसी आधार पर रमेश को पकड़ा तो राज खुल गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उज्जैन को मिला 50 लाख का इनाम

Sat Dec 25 , 2021
स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर रैंक के लिए सीएम ने दी सौगात उज्जैन, अग्निपथ। स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 अंतर्गत शनिवार को स्वच्छता प्रेरणा सम्मान दौड़ेगा मध्यप्रदेश-जीतेगा मध्यप्रदेश प्लॉग रन और स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम का शनिवार सुबह शहीद पार्क पर आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के इंदौर में हुए कार्यक्रम का […]

Breaking News