ब्लैकमेलिंग कांड में भाजपा नेता अहिरवार को भेजा जेल

उज्जैन, अग्निपथ। कथित दुष्कर्म मामले में व्यापारी के परिवार से 25 लाख की मांग करने वाले भाजपा नेता का सोमवार को रिमांड खत्म होने पर न्यायालय ने जेल वारंट जारी कर दिया। पुलिस ने उसे भैरवगढ़ जेल भेजा है।

5 सितंबर को नागझिरी उद्योगपुरी स्थित पोहा फैक्ट्री संचालक बंटी बिंदल के खिलाफ फैक्ट्री में काम करने वाली महिला ने बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया था। इस दौरान भाजपा अजा मोर्चा आईटी सेल के नेता शंकरलाल अहिरवार ने फैक्ट्री संचालक के परिवार से मामले में समझौता कराने के लिये 25 लाख की मांग शुरु कर दी थी।

संचालक की पत्नी रजनी बिंदल ने भाजपा नेता की शिकायत दर्ज कराते हुए अवैध वसूली का दबाव बनाने का वीडियो वायरल कर दिया था। नागझिरी पुलिस ने भाजपा नेता की तलाश शुरु की। वह फरार हो गया था। उसकी गिर तारी पर 2 हजार का इनाम घोषित किया गया। शनिवार को महिदपुर रोड स्थित रिश्तेदार के घर से शंकरलाल पकड़ा गया। जिसे 2 दिनों की पूछताछ के लिये रिमांड पर लिया गया।

सोमवार को रिमांड खत्म होने पर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जेल वारंट जारी होने पर पुलिस ने भैरवगढ़ जेल भेजा है। विदित हो कि मामले में जुड़ा एक कथित पत्रकार अजय पूर्व में गिरफ्तार हो चुका था, जिसे जमानत पर रिहाई मिली हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

क्राउड मैनेजमेंट की समस्या दूर: सभामंडप की छत से श्रद्धालुओं की भीड़ निकालेंगे बाहर

Tue Dec 28 , 2021
ओंकारेश्वर मंदिर के पास से निर्गम का रास्ता केवल 2 फीट चौड़ा उज्जैन, अग्निपथ। श्री महाकालेश्वर मंदिर में नववर्ष की भीड़ नियंत्रित करने के लिए अब एक नया रास्ता निकाला जा रहा है। यह रास्ता पूर्व के रास्ते से काफी चौड़ा है। सभामंडप की छत की बाउंड्री तोडऩे का काम […]

Breaking News