क्राउड मैनेजमेंट की समस्या दूर: सभामंडप की छत से श्रद्धालुओं की भीड़ निकालेंगे बाहर

ओंकारेश्वर मंदिर के पास से निर्गम का रास्ता केवल 2 फीट चौड़ा

उज्जैन, अग्निपथ। श्री महाकालेश्वर मंदिर में नववर्ष की भीड़ नियंत्रित करने के लिए अब एक नया रास्ता निकाला जा रहा है। यह रास्ता पूर्व के रास्ते से काफी चौड़ा है। सभामंडप की छत की बाउंड्री तोडऩे का काम मंगलवार से शुरू कर दिया गया।

अभी ओंकारेश्वर मंदिर की साइड से श्रद्धालुओं की भीड़ को निर्गम गेट की ओर निकाला जा रहा है। लेकिन इसकी चौड़ाई मात्र दो से तीन फीट है। ऐसे में यहां पर भीड़ के फंसने की संभावना रहती है। लेकिन मंदिर प्रशासन ने मंगलवार से भद्रकाली मंदिर के पास के रास्ते से होकर भीड़ को निकालने का रास्ता तलाश लिया है।

आगे जाने पर सीधे हाथ पर मंदिर के पीछे से सभामंडप की छत तक पहुंचने की बाउंड्रीवाल बनी हुई है। इसको मंगलवार को तोड़ दिया गया। इसको समतल कर श्रद्धालुओं की भीड़ को सभामंडप की छत से सीधे निर्गम गेट की ओर निकाल दिया जाएगा। यह स्थान 7 फीट करीब चौड़ा है। सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि इस रास्ते के बन जाने से भीड़ नियंत्रण में काफी सहायता मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मंत्री, विधायक-सांसद ने किया विकास का दावा;  20 हजार करोड़ के विकास कार्यों से बदलेगी सूरत

Tue Dec 28 , 2021
मेडिकल उपकरण पार्क , जल संसाधन पर देश का पहला शोध केंद्र, आईआईटी इंदौर इंडस्ट्रियल रिसर्च पार्क खोलने की तैयारी उज्जैन, अग्निपथ। आगामी वर्षो में उज्जैन में 20 हजार करोड़ से ज्यादा के विकास कार्य कराए जाएंगे। इससे जिले की सूरत ही बदल जाएगी। अगर मंत्री मोहन यादव, सांसद अनिल […]

Breaking News