स्कूल में हाथ धोने के लिए बने वॉशबैसिन की दीवार गिरी, दो बच्चों के पैर फ्रैक्चर

नलखेड़ा, अग्निपथ। स्कूल में स्वच्छता मिशन के तहत बच्चों के हाथ धोने के लिए बनाए गए वॉशबैसिन की दीवार गिरने सेे दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। निर्माण में घटिया सामग्री के उपयोग के कारण कुछ दिन पहले किया गया यह निर्माण भरभराकर गिर पड़ा।

मंगलवार शाम समीपस्थ ग्राम छाल्डा के माध्यमिक विद्यालय में पीएचई विभाग के ठेकेदार द्वारा हैंडवाश के लिए बनाए गए वॉश बैसिन की दीवार भरभराकर गिर गई। जिससे 2 छात्र ललित पिता सीताराम एवं शिवराज पिता एलकारसिंह सिसौदिया मैदान में खेलते वक्त दीवार की चपेट में आकर घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नलखेड़ा लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद पैर फै्रक्चर होने के चलते झालावाड़ रेफर कर दिया।

ग्राम में हुई उक्त घटना को लेकर स्कूल के प्रधानाध्यापक एवं ग्राम पंचायत के सचिव सहित ग्रामीण जनों ने ठेकेदार पर कार्रवाई को लेकर विकास खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र सिंह ठाकुर को आवेदन दिया गया। जिसमें बताया गया कि उक्त हैंडवास एवं दीवार का निर्माण ठेकेदार जगदीश पटेल द्वारा किया गया था। निर्माण गुणवत्ताहीन व घटिया स्तर का था, इसके चलते हैंडवॉश की दीवार निर्माण के कुछ दिनों बाद ही भरभरा कर गिर गई।

तहसील क्षेत्र में ठेकेदार के काम पर रोक की मांग

ग्रामीणों ने आवेदन में बताया कि तहसील क्षेत्र के सभी स्कूलों में उक्त ठेकेदार द्वारा ही हैंडवॉश का निर्माण किया जा रहा है जिस पर तुरंत रोक लगाकर गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने की मांग की गई हैं।

इनका कहना

ग्राम छाल्डा के प्रधानाध्यापक एवं ग्राम पंचायत के सचिव द्वारा शिकायती आवेदन दिया गया है। जिस पर ठेकेदार को शोकाज नोटिस दिया जाएगा। – सुरेंद्रसिंह ठाकुर, विकास खंड शिक्षा अधिकारी नलखेड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महिदपुर रोड स्टेशन पर 15 दिन में रेल सुविधाएं नहीं बढ़ाई तो होगा आंदोलन

Wed Dec 29 , 2021
युवा संघर्ष समिति ने रेलमंत्री के नाम दिये ज्ञापन में दी चेतावनी महिदपुर रोड, अग्निपथ। नगर युवा संघर्ष समिति के सदस्यों ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के नाम एक ज्ञापन स्टेशन प्रबंधक को देकर नगर के रेल्वे स्टेशन पर कोराना काल में बंद किये गए ट्रेनों के स्टापेज चालू करने […]
रेलवे लाइन रेल सफर

Breaking News