महिदपुर रोड स्टेशन पर 15 दिन में रेल सुविधाएं नहीं बढ़ाई तो होगा आंदोलन

रेलवे लाइन रेल सफर

युवा संघर्ष समिति ने रेलमंत्री के नाम दिये ज्ञापन में दी चेतावनी

महिदपुर रोड, अग्निपथ। नगर युवा संघर्ष समिति के सदस्यों ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के नाम एक ज्ञापन स्टेशन प्रबंधक को देकर नगर के रेल्वे स्टेशन पर कोराना काल में बंद किये गए ट्रेनों के स्टापेज चालू करने की मांग की है। इसमें रतलाम-मथुरा यात्री ट्रेन का परिचालन पुन: प्रारंभ करने, कोटा-नागदा मेला ट्रेन का रतलाम तक विस्तार करने तथा कोटा से इंदौर व्हाया उज्जैन होकर एक नई मेमू ट्रेन प्रारंभ करने की मांग की।

रेल मंत्री के नाम स्टेशन प्रबंधक सुरेश मीणा को दिये ज्ञापन में बताया गया कि महिदपुर रोड नगर से जुड़े रेलवे स्टेशन पर 60 से अधिक गांवों के ग्रामीण जन यहां आकर यात्रा करते हैं। जो वर्तमान में ट्रेन सुविधा से वंचित हैं। अक्टूबर में युवा संघर्ष समिति ने रेल मंत्री सहित सभी जिम्मेदारों को ज्ञापन दिये गये थे किंतु उस बारे में भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।

महिदपुर रोड रेलवे स्टेशन पर मथुरा रतलाम लोकल ट्रेन रतलाम से चलकर नागदा, शामगढ़, कोटा होकर मथुरा के बीच चलती थी। कोरोना के बाद अन्य गाडिय़ों का संचालन बहाल करने के बावजूद उसका परिचालन प्रारंभ नहीं किया गया है। जन प्रतिनिधियों को भी इस बारे में पत्र व्यवहार करने पर कोई कार्यवाही नहीं हुई।

समिति के सदस्यों ने रेलवे प्रशासन सहित रेल मंत्री को चेतावनी दी कि 15 दिन में उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो युवा संघर्ष समिति धरना आंदोलन तथा भूख हड़ताल करेगी। ज्ञापन की प्रतिलिपि जीएम रेल्वे मुंबई, जबलपुर झोन सहित सांसद अनिल फिरोजिया तथा डीआरएम कोटा को भी भेजी गई। ज्ञापन देने के दौरान युवा संघर्ष समिति के बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मेडिकल ऑक्सीजन के मामले में बडऩगर हुआ आत्मनिर्भर

Wed Dec 29 , 2021
ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण बडऩगर, अग्निपथ। कोरोना काल में मेरे द्वारा प्रयास कर विधायक निधि से मरीजो के बेहतर इलाज के लिए विभिन्न संसाधन जुटाऐ गए और दानदाताओं के सहयोग से कोविड उपचार में बडऩगर आत्मनिर्भर बना था। अब ऑक्सीजन प्लांट स्थापित हो जाने से हम इलाज के लिए मेडिकल […]

Breaking News