पत्थर फैंकने से रोका तो एएसआई को तीन लोगों ने पीटा, दो गिरफ्त में

police marpeet

उज्जैन,अग्निपथ। महानंदानगर में देर रात तीन युवकों ने एक एएसआई के साथ मारपीट कर दी। घटना की वजह पत्थरबाजी करने से रोकना था। मामले में माधवनगर पुलिस ने गुरुवार को दो युवकों को हिरासत में ले लिया।

महानंदानगर निवासी एएसआई रविंद्र पिता छोटेलाल मिश्रा(39) कुछ समय पहले ग्वालियर से पुलिस कंट्रोल रूम के ट्रांसफर रेडिय़ो विभाग में पदस्थ हुए है। बुधवार रात वह घर के समीप ही दोस्त के घर बैठे थे। इसी दौरान अल्टो कार में आए तीन युवक पत्थर फैंकने लगे। मिश्रा ने उन्हे डपटा तो तीनों ने उन्हें लात घूसों से पीटकर चाकू से भी हमले का प्रयास किया।

घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। मिश्रा को ज्यादा चोंट नहीं आई,लेकिन उसके शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाने पर खोजबीन की। पता चला मारपीट महानंदा नगर के ही विक्रम,रवि क्वालिटी व संदीप मालवीय ने की थी। गुरुवार शाम टीआई मनीष लौधा ने बताया कि दो आरोपियों को पकड़ लिया है। विक्रम को तलाश कर रहे है।

युवक को युवती के कारण मारे थे चाकू, हमलावर गिरफ्त से दूर

उज्जैन,अग्निपथ। मंगलनाथ मार्ग पर युवक पर जानलेवा हमले की वजह युवती रही है। घायल की हालत में सुधार हो गया है। हमलावर गुरुवार रात तक जीवाजीगंज पुलिस की गिरफ्त में नहंी आ सके है। उल्लेखनीय है हेलावाड़ी निवासी सरफराज पिता मुज्जफर(30)मंगलवार शाम एक युवती को लेकर मंगलनाथ पर एक कैफे में बैठा था। यहां इसी बात पर उसका कमल कॉलोनी के कृणाल उर्फ डोरेमान से विवाद हो गया था। नतीजतन डोरेमान ने दोस्त के साथ मिलकर सरफराज पर चाकू मार दिए थे। मामले में पुलिस ने उसके रिश्तेदार मोईन पिता अब्दुल की रिपोर्ट पर जानलेवा हमले का केस दर्ज कर आरोपियों को तलाशा, लेकन गुरुवार रात तक न डोरेमान गिरफ्त में आया और न उसके साथी का पता चल सका। वहीं घायल सरफराज को परिजनों ने फ्रीगंज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां अब वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अवंतिपुरा में बदमाशों ने फोड़े 5 कारों के कांच

Thu Dec 30 , 2021
फुटेज खंगाल रही पुलिस, 17 दिन में दूसरी घटना उज्जैन, अग्निपथ। बदमाशों ने एक बार फिर बुधवार-गुरुवार रात घरों के बाहर खड़े पांच वाहनों के कांच फोड़ दिये। 17 दिन पहले भी कार और आटो के कांच फोड़े गये थे। अवंतिपुरा में बामेश्वर गार्डन के आसपास रहने वाले लोगों ने […]

Breaking News