अवंतिपुरा में बदमाशों ने फोड़े 5 कारों के कांच

फुटेज खंगाल रही पुलिस, 17 दिन में दूसरी घटना

उज्जैन, अग्निपथ। बदमाशों ने एक बार फिर बुधवार-गुरुवार रात घरों के बाहर खड़े पांच वाहनों के कांच फोड़ दिये। 17 दिन पहले भी कार और आटो के कांच फोड़े गये थे।

अवंतिपुरा में बामेश्वर गार्डन के आसपास रहने वाले लोगों ने रात को अपनी कारें घरों के बाहर खड़ी की थी। रात 2 से 3 बजे के बीच कड़ाके की ठंड में सडक़ों पर सन्नाटा पसरा हुआ था, इसी का फायदा उठाकर बदमाशो ंने वहां खड़ी कारों के कांच फोडऩा शुरू कर दिये। आवाज सुनकर शंकरलाल गुर्जर नींद से जागे तो बदमाश भागते दिखाई दिये। बदमाशों ने शंकरलाल को धमकाने का प्रयास भी किया। सुबह होते-होते सामने आया कि रात में पांच कारो के कांच फोड़े गये है।

मामले की शिकायत जीवाजीगंज थाना पुलिस को दर्ज कराई गई। पुलिस जांच के लिये मौके पर पहुंची। बदमाशों का सुराग लगाने के लिये क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे जा रहे हंै। विदित हो कि 13 दिसंबर की रात बदमाशों ने जयसिंहपुरा अखंड कॉलोनी और इंटरपिटिशन मार्ग पर खड़ी आटो के साथ एक कार के कांच फोड़ दिये थे। इससे पहले 6 नव बर को एके बिल्डिंग और सेठीनगर में 2 कारों के कांच फोड़े गये थे। अब तक पुलिस घटना करने वाले बदमाशों का सुराग नहीं लगा पाई है।

इन कारों के फोड़े गये कांच

बुधवार-गुरुवार रात अवंतिपुरा में बदमाशों ने शंकरलाल गुर्जर की बोलेरो क्रमांक एमपी 13 सीए 5899, सुनील लहरी की इंडिका क्रमांक एमपी 09 सीएल 7931, अनिल परिहार की अर्टिका क्रमांक एमपी 13 सीडी 2001, जिलेश कश्यप की ओमनी क्रमांक एमपी 09 एस 7616 और एक्सयूवी क्रमांक एमपी 09 सीवी 5476 जो सोनी परिवार की होना बताई गई है, के कांच फोड़ दिये थे। बताया जा रहा है कि बदमाश बाइक पर सवार थे। पुलिस ने कार मालिक शंकरलाल गुर्जर की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिना वजह चाकू घोंपकर मार डाला था युवक को, चार को उम्रकैद

Thu Dec 30 , 2021
बचाने गई पत्नी को भी मारे थे चाकू उज्जैन,अग्निपथ। नृसिंह घाट पर करीब तीन साल हुई चार बदमाशों ने एक युवक को बेवजह चाकू घोंपकर मार डाला था। बीच बचाव में हत्यारों ने उसकी पत्नी को भी चाकू मार दिए थे। मामले में विशेष न्यायालय ने फैसला सुनाते हुए दोषियों […]

Breaking News