जैन मुनि प्रतीक सागर पर अभद्र टिप्पणी करने वाले पर केस

जैन समाजजनों ने थाने में दिया था ज्ञापन

नलखेड़ा, अग्निपथ। दिगंबर जैन मुनि प्रतीक सागरजी के प्रवचन के फेसबुक लाइव पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने यहां के एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले में जैन समाज ने आक्रोश जताते हुए थाने में ज्ञापन दिया और आरोपी युवक पर कार्रवाई की मांग की।

जैन मुनि प्रतीकसागर जी का मंगलवार को नगर प्रवेश हुआ था। इसके पश्चात मुनिश्री द्वारा चौक बाजार मे धर्म सभा में प्रवचन दिए जा रहे थे। उसका लाइव प्रसारण फेसबुक पर किया जा रहा था। उसी समय आरोपी रफीक कुरैशी द्वारा फेसबुक पर मुनिश्री के विरुद्ध अशोभनीय टिप्पणी की गई थी। जिसके विरोध में बुधवार को जैन समाज जनो सहित अन्य समाज के लोगों द्वारा भी पुलिस थाने में पहुंचकर थाना प्रभारी डीआर बच्चन को ज्ञापन सौंपकर रफीक पर कार्रवाई करने की मांग की गई।

इस पर पुलिस द्वारा धारा 505 के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए मामला जांच में लिया। ज्ञापन देते समय जैन समाज के पारस कुमार पंडिया, दाऊलाल मित्तल, ज्ञानचंद जैन, राजेंद्र सकलेचा, राजेश जैन, पारस पाटनी, आतमप्रकाश जैन, दिनेश पंडिया, गिरीश जैन, नवीन पंडिया, विपिन पाटनी, शैलेंद्र पाटनी सहित बड़ी संख्या में जैन समाज जैन सहित अन्य समाज के लोग भी उपस्थित थे।

सुसनेर में जैन समाजजन आज देंगे ज्ञापन

सुसनेर। मुनि प्रतीक सागर जी के फेसबुक पेज पर नलखेडा प्रवचनों के लाइव प्रसारण के दौरान अभद्र टिप्पणी करने के विरोध में स्थानीय जैन समाज गुरुवार को एसडीएम को ज्ञापन देगा। बुधवार को सकल दिग्म्बर जैन समाज की बैठक में निर्णय लिया गया कि गुरुवार सुबह 10 बजे एसडीओपी नाहरसिंह रावत को ज्ञापन देंगे जिसमे अन्य समाजजन भी सम्मिलित होंगे। घटना के विरोध में आज स्थानीय स्टेट बैंक चौराहे के समीप स्थित छोटी जैन धर्मशाला में प्रात: पौने दस बजे जैन एवं अन्य समाज के लोग एकत्रित होकर एक जुलूस के रूप में पुलिस थाने पहुँचकर एसडीओपी को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग करेगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

झाबुआ की जीत के साथ फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज

Wed Jan 5 , 2022
बदनावर में प्रेमसिंह दत्तीगांव स्मृति राज्यस्तरीय स्पर्धा शुरू बदनावर, अग्निपथ। पूर्व विधायक प्रेमसिंह दत्तीगांव की स्मृति में यूथ स्पोर्टस क्लब के तत्वावधान में राज्य स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का बुधवार को शुभारंभ हुआ। पहले दिन चार मैच खेले गए। स्पर्धा के शुभारंभ से पहले नगर में खेल रैली निकाली गई। बस […]

Breaking News