कड़ाके की सर्दी, बारिश में सफाई करने पहुंचे श्रमिक के आयुक्त ने जोड़े हाथ

Khilchipur safikarmi shabasi070122

गाड़ी रूकवाकर सब्जी वाले का नाम नोट करवाया, कहा- इसे लोन दिलवाओ

उज्जैन, अग्निपथ। सुबह 7.30 बजे का वक्त, हल्की बारिश और कड़ाके की सर्दी में नगर निगम आयुक्त अंशुल गुप्ता की गाड़ी आगर रोड स्थित खिलचीपुर के एक सार्वजनिक शौचालय के बाहर रूकी। आयुक्त छाता लेकर गाड़ी से उतरे और शौचालय में सफाई जांचने पहुंच गए।

55 साल के सफाई श्रमिक बहादुर यहां अपने काम में जुटे हुए थे। वृद्धावस्था की उम्र में विपरीत मौसम के बीच भी अपने काम में ईमानदारी से जुटे बहादुर को देखकर आयुक्त इतने खुश हो गए कि उनके हाथ जोड़ लिए। सफाई श्रमिक बहादुर के साथ फोटो खिंचवाया और उनके काम की जी भर के सराहना की।

ननि आयुक्त अंशुल गुप्ता स्वच्छता सर्वेक्षण से पहले हर रोज शहर के किसी न किसी वार्ड में सफाई व्यवस्था का आकस्मिक निरीक्षण करने पहुंचते है। शुक्रवार की सुबह वे उपायुक्त संजेश गुप्ता के साथ वार्ड नंबर 3 में निरीक्षण करने पहुंचे थे। सार्वजनिक शौचालय में मौजूद श्रमिक बहादुर के साथ ही आयुक्त ने मेट अल्ताफ और दारोगा रामसिंह के काम की भी तारीफ की।

इसी वार्ड में तीन श्रमिक बारिश के बीच काम करते मिले, आयुक्त ने गाड़ी रूकवाई और सफाई श्रमिकों से कहा- आप अभी रूक जाईए, पानी बंद हो जाए तब काम किजिएगा।

इसी वार्ड में निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने ठेले पर सब्जी बेचने वाले 4 लोगों से भी बात की। इनमें से 3 ने प्रधानमंत्री स्ट्रीट वैंडर योजना के तहत लोन लिया हुआ था। एक सब्जी वाले को योजना के बारे में जानकारी नहीं थी। आयुक्त गुप्ता ने उसका नाम नोट करवाया और साथ चल रहे अधिकारी को निर्देश दिए कि इन्हें 10 हजार रूपए का लोन दिलवाईए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोविड के डर से खाली कराए जा रहे होस्टल

Fri Jan 7 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर जैसे-जैसे तेज होती जा रही है, वैसे ही पुराने प्रतिबंध भी दोबारा लौट रहे हैं। गर्वमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज के होस्टल में रहने वाले छात्रों को 15 जनवरी तक होस्टल खाली करने को कह दिया गया है। कॉलेज में दोबारा से ऑनलाइन क्लासेस शुरू […]
उज्जैन: इंजीनियरिंग कॉलेज के खाली क्वार्टरों में खुला फॉर्म हाऊस और भैंस का तबेला

Breaking News