कोविड के डर से खाली कराए जा रहे होस्टल

उज्जैन: इंजीनियरिंग कॉलेज के खाली क्वार्टरों में खुला फॉर्म हाऊस और भैंस का तबेला

उज्जैन, अग्निपथ। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर जैसे-जैसे तेज होती जा रही है, वैसे ही पुराने प्रतिबंध भी दोबारा लौट रहे हैं। गर्वमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज के होस्टल में रहने वाले छात्रों को 15 जनवरी तक होस्टल खाली करने को कह दिया गया है। कॉलेज में दोबारा से ऑनलाइन क्लासेस शुरू की जा रही है।

इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य डा. जे.के. श्रीवास्तव ने शुक्रवार को एक आदेश जारी कर संस्था के छात्रावास में रहने वाले सभी विद्यार्थियों को 15 जनवरी तक छात्रावास रिक्त करने को कहा। इसके अलावा बी.टेक., एम.ई., एम.टेक., प्रथम सेमेस्टर के मिड सेमेस्टर टेस्ट पूर्व निर्धारित समय सारणी के अनुसार ऑनलाइन कराने के भी आदेश जारी किए गए।

इंजीनियरिंग कॉलेज में बी.टेक., एम.ई., एम.टेक., प्रथम सेमेस्टर में अध्ययन करने वाले समस्त छात्रों की 10 जनवरी से ऑनलाइन क्लासेस प्रारंभ करने के भी प्राचार्य द्वारा आदेश जारी किए गए।

इधर परीक्षाएं ऑफलाइन

एक तरफ इंजीनियरिंग कॉलेज ने छात्रावास बंद करने का निर्णय लिया है, क्लासेस आनलाइन शुरू की जा रही है वहीं दूसरी तरफ विक्रम विवि ने 15 जनवरी से दो पाली में स्नातकोत्तर स्तर की तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाओं को ऑफ लाइन पद्धति से ही कराने का निर्णय लिया है।

शहर की एक शासकीय शेक्षणिक संस्था कोरोना से बचाव के उपाय कर रही है तो इसी शहर की दूसरी बड़ी शासकीय संस्था उसी अवधि में ऑफलाइन परीक्षाएं कराकर विद्यार्थियों का जमावड़ा करने जा रही है। दोनों ही बाते परस्पर विरोधाभासी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तेज बारिश और ओला वृष्टि से फसलों को हुआ नुकसान

Sat Jan 8 , 2022
जायजा लेने नवादा क्षेत्र पहुंचे विधायक रामलाल मालवीय उन्हेल, (संजय कुंडल) दैनिक अग्निपथ। उन्हेल सहित ग्रामीण क्षेत्र में शुक्रवार को हवा के साथ तेज बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की फसलों को संकट में डाल दिया था। निंबू के आकार के ओले करीब 5 मिनट गिरे थे।जिससे गेहूं चना लहसुन […]

Breaking News