पान की दुकान के संचालक को बदमाश ने मारा चाकू

उज्जैन, अग्निपथ। ढाबारोड इलाके में रविवार दोपहर एक बदमाश ने पान की दुकान चलाने वाले 60 साल के एक बुजुर्ग व्यवसायी पर चाकू से हमला कर दिया। बदमाश व्यवसायी से नशा करने के लिए रूपए मांग रहा था, रूपए नहीं देने पर वह इतना गुस्सा हुआ कि जेब से चाकू निकाला और व्यवसायी के चेहरे पर वार कर दिया।

यह वाकया दोपहर करीब 2.30 बजे का है। पानदरीबा इलाके में रहने वाले हिस्ट्रीशीटर बदमाश बलवट के भाई अंतु उर्फ सुरेंद्र चौरसिया ने इस वारदात को अंजाम दिया है। सुरेंद्र उर्फ अंतु के खिलाफ भी कई सारे अपराध दर्ज है। शीतला माता की गली में रहने वाले मनोहर पिता भोलाराम राजौरिया गुदरी चौराहे पर बंटू काका के नाम से पान की दुकान चलाते है। रविवार की दोपहर वे ढाबा रोड़ पर दुकान का सामान खरीदने पहुंचे थे। अंतु चौरसिया पहले से मनोहर राजोरिया को जानता है, उसने उन्हें ढाबारोड पर रोका और नशा करने के लिए रुपए मांगे। मनोहर राजोरिया ने रुपए नहीं दिए तो अंतु ने चाकू निकालकर उनके चेहरे पर वार कर दिया। मनोहर राजोरिया को गाल और नाक पर चोंट आई है। इस वारदात के कुछ ही देर बाद जीवाजीगंज पुलिस ने आरोपी अंतु चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया था। जीवाजीगंज थाने में मनोहर राजोरिया के बेटे सुदीप की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अंतु के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एक प्रोटोकाल नंबर पर दो विधायकों के परिचितों को कराए दर्शन

Sun Jan 9 , 2022
महाकाल मंदिर में लापरवाही: प्रोटोकाल आफिस में बैठे अधिकारी क्या देख रहे, जिला प्रोटोकाल ने भी आंखें मूंदीं उज्जैन, अग्निपथ। श्री महाकालेश्वर मंदिर के प्रोटोकाल आफिस में लापरवाह अधिकारियों और कर्मचारियों की वजह से गलतियां की जा रही हैं। जोकि किसी को दिखाई नहीं दे रही है। एक ही प्रोटोकाल […]

Breaking News