मंत्री ने आर्किटेक्ट-इंजीनियर से चर्चा कर जाना शहर के विकास का प्लान

उज्जैन, अग्निपथ। प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव ने रविवार को स्थानीय होटल में इंजीनियर और आर्किटेक्ट के साथ परिचर्चा की। शहर के विकास में इंजीनियर और आर्किटेक्ट क्या सहयोग कर सकते हैं तथा उनके महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त किए गए।

मंत्री डॉ यादव ने कहा कि उज्जैन में जल्द ही 2 नेशनल हाईवे आने वाले हैं राजमार्ग नहीं होने की वजह से उज्जैन के विकास की गति रुकी हुई थी, लेकिन अब धीरे-धीरे उज्जैन में विकास के रास्ते खोल रहे हैं उज्जैन में एयरपोर्ट बनेगा राष्ट्रीय स्तर के सभी फ्लाइट यहां आएंगे। उज्जैन के विकास का मास्टर प्लान 2035 तक का बना हुआ है।

उज्जैन-फतेहाबाद रेलवे ट्रेक खंडवा से जुड़ेगा, ताकि दक्षिण भारत की ट्रेनें उज्जैन तक आ सकेगी। उद्योग उज्जैन में तेज गति से आना प्रारम्भ हो गये हैं। हाल ही में देश के चार जिलों में मेडिकल डिवाइस सेन्टर बनने वाले हैं, उसमें उज्जैन का नाम भी है। यह हमारे लिये प्रशंसनीय है।

इसी तरह उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव ने चर्चा के दौरान बताया कि उज्जैन के लिये एफएआर कहां-कहां होना चाहिये और नगर निवेश पर भी सुधार होना चाहिये। इस सम्बन्ध में इंजीनियर एवं आर्किटेक्ट अपने-अपने सुझाव लिखित में दे सकते हैं। आगर रोड का विकास भी प्रारंभ हो गया है उज्जैन में नगर निवेश क्षेत्र को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। कार्यक्रम में इंजीनियर और आर्किटेक्ट ने अपनी ओर से महत्वपूर्ण सुझाव मंत्री के समक्ष रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

13 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

Sun Jan 9 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। महाकाल थाना क्षेत्र में उर्दू स्कूल के पास से महाकाल पुलिस की टीम ने एक युवक को 13 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। यह युवक स्मैक की 113 पुडिय़ा बनाकर इन्हें बेचने के लिए उर्दू स्कूल के मैदान में खड़ा हुआ था। जब्त की गई स्मैक […]

Breaking News