13 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

उज्जैन, अग्निपथ। महाकाल थाना क्षेत्र में उर्दू स्कूल के पास से महाकाल पुलिस की टीम ने एक युवक को 13 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। यह युवक स्मैक की 113 पुडिय़ा बनाकर इन्हें बेचने के लिए उर्दू स्कूल के मैदान में खड़ा हुआ था। जब्त की गई स्मैक की कीमत करीब 20 हजार रूपए है।

गिरफ्तार किए गए युवक का नाम शानू उर्फ रीतेंद्र पिता रघुनाथ जादौन है। शानू जादौन नलिया बाखल का रहने वाला है। उसके खिलाफ पूर्व में जीवाजीगंज थाने में भी एक केस दर्ज हो चुका है। शनिवार की शाम मुखबिर से सूचना मिलने के बाद महाकाल थाने के उपनिरीक्षक अनिल सिंह ठाकुर और उनकी टीम ने शानू को उर्दू स्कूल मैदान के पास से पकड़ा।

पुलिस की टीम को देखकर शानू ने भागने की भी कोशिश की। उसके पास से तलाशी के दौरान स्मैक की 113 पुडिय़ा जब्त की गई। स्मैक की पुडिय़ा को इस नशे के आदी हो चुके लोगों को शानू स्मैक की पुडिय़ा 360-360 रूपए में बेचता था। शानू स्मैक कहां से लाया, नशे के कारोबार में कौन लोग उसके साथ है, इन सारे सवालों के जवाब अभी आना बाकी है। महाकाल पुलिस शानू से पूछताछ में जुटी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सडक़ दुर्घटना में मैकेनिक की मौत, साथी गंभीर घायल

Sun Jan 9 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। बडऩगर रोड पर शनिवार देर रात हुई एक सडक़ दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई है। मोटरसाइकिल पर सवार उसका साथी भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। अज्ञात वाहन की वजह से यह दुर्घटना हुई है। इंगोरिया में रहने वाला दीपक पिता शोभाराम कुशवाह उम्र […]
हादसे

Breaking News