महाकाल मंदिर अन्नक्षेत्र की पहली मंजिल पर लिफ्ट से खाना लाया और भेजा जाएगा

एक दिन में 12 से 15 हजार लोगों को भोजन कराया जा सकेगा अन्न क्षेत्र में -दो हाल एडरकूल्ड रहेंगे, जबकि पचास वीआईपी के लिए एयर कंडीशंड हाल बनेगा

उज्जैन, अग्निपथ। महाकाल मंदिर में आने वाले भक्तों को निशुल्क भोजन के लिए नया अन्न क्षेत्र बनाया जा रहा है। चमेली देवी अग्रवाल अन्न क्षेत्र में खाना लाने -ले जाने के लिए लिफ्ट तो लगाई ही जा रही है। भोजन करने जाने वाले भक्तों के लिए भी एक अलग से लिफ्ट लगेगी। पचास हजार वर्गफीट में बनने वाले अन्न क्षेत्र के निर्माण पर 9 करोड़ की लागत आएगी।

उक्त जानकारी देते हुए इंदौर के अग्रवाल ग्रुप के एमडी विनोद अग्रवाल ने बताया कि 15 महीन में अन्न क्षेत्र बनकर तैयार हो जाएगा। एक दिन में 12 से 15 हजार लोगों को इसमें भोजन कराया जाएगा। अग्रवाल ने बताया कि दो मंजिला में दो हाल बनाए जा रहे हैं। दोनों ही मंजिल के हाल एयरकूल्ड रहेंगे। इसके अलावा एक हाल पचास वीआईपी लोगों के लिए बनाया जा रहा है। यह पूरी तरह से एयरकंडीशंड रहेगा। प्रतिहॉल 7-7 हजार वर्गफीट में निर्माण किया जायेगा।

वहीं कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि दोनों हाल में एक बार में तीन हजार लोग एक साथ बैठकर भोजन कर सकेंगे। इसकानिर्माण पर इंदौर के दानदाता द्वारा कराया जा रहा है।

भविष्य में तीसरी मंजिल का निर्माण भी हो सकेगा

चमेली देवी अग्रवाल अन्न क्षेत्र का निर्माण आर्किटेक्ट नितिन श्रीमाली द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने ही नंदी हाल समेत महाकाल मंदिर के अन्य निर्माण कार्य कराए हैं। श्रीमाली ने बताया कि अन्न क्षेत्र को इस तरह से बनाया जा रहा है कि भविष्य अगर तीसरी मंजिल भी इस भवन पर बनाने की आवश्यकता होती है तो वह भी बनाई जा सकेगा। इसके लिए अग्रवाल ग्रुप ने ही सहयोग दिया है।

मंत्री, सांसद और विधायक ने किया भूमि पूजन

महाकाल मंदिर परिसर में बनने वाले चमेली देवी अग्रवाल अन्न क्षेत्र भवन का भूमि पूजन अग्रवाल ग्रुप के एमडी विनोद अग्रवाल, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक पारस जैन, जनअभियान परिषद के उपाध्यक्ष विभाष उपाध्याय,कलेक्टर आशीष सिंह, महाकाल मंदिर प्रशासक गणेश कुमार धाकड़, सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल, आरपी तिवारी समेत अन्य अधिकारियों ने किया। भूमि पूजन पुजारी प्रदीप गुरू के आचार्यत्व में जगदीश पाठक के नेतृत्व में विधिवत पूजन-अर्चन कर हुआ।

अग्रवाल मंदिर के गोशाला भी पहुंचे

कार्यक्रम के उपरांत दानदाता विनोद अग्रवाल ने अपनी धर्म पत्नी के साथ महाकाल मंदिर की चिंतामण गोशाला का सहायक प्रशासक मूलचंद जोनवाल के साथ भ्रमण किया व गोमाता को अपने हाथों से हरी घास के खिलाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इंदौर के बदमाशों ने दिया था 3.50 लाख की लूट को अंजाम

Fri Jan 14 , 2022
मटर व्यापारी के पुराने कर्मचारी ने रची थी साजिश उज्जैन, अग्निपथ। मटर व्यापारी के मुनीम के साथ हुई 3.50 लाख की लूट को इंदौर के दो बदमाशों ने अंजाम दिया था। व्यापारी के पुराने कर्मचारी ने साजिश रचकर दोनों को बुलाया था। पुलिस तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर […]

Breaking News