इंदौर के बदमाशों ने दिया था 3.50 लाख की लूट को अंजाम

मटर व्यापारी के पुराने कर्मचारी ने रची थी साजिश

उज्जैन, अग्निपथ। मटर व्यापारी के मुनीम के साथ हुई 3.50 लाख की लूट को इंदौर के दो बदमाशों ने अंजाम दिया था। व्यापारी के पुराने कर्मचारी ने साजिश रचकर दोनों को बुलाया था। पुलिस तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

भाटपचलाना थाना क्षेत्र के रुनिजा स्टेशन के सामने 10 जनवरी को मटर कारोबारी जाकिर पटेल अपने मुनीम शिवांग राठौर के साथ खरीददारी के लिये पहुंचा था। उसी दौरान बाइक पर सवार होकर आये 2 नकाबपोश बदमाशों ने मुनीम के हाथ से 3 लाख 50 हजार रुपयों से भरा बेग छीन लिया था। वारदात के बाद बदमाश भाग निकले थे। पुलिस ने बदमाशों का सुराग तलाशने के लिये क्षेत्र के फुटेज खंगाले।

जांच के दौरान सामने आया कि वारदात में मटर कारोबारी के यहां से कुछ माह पहले काम छोड़ चुका कर्मचारी मुस्ताक भी शामिल है। पुलिस ने उसे ग्राम खेडावदा से हिरासत में लिया। पूछताछ में सामने आया कि उसने इंदौर के रहने वाले रवि और उसके साथी को बुलाकर लूट को अंजाम दिया है।

इंदौरी बदमाशों की तलाश करते हुए भाटपचलाना पुलिस को देपालपुर से सफलता मिल गई। दोनों बदमाश अपराधिक प्रवृति के है और पेशी पर देपालपुर आये थे। तीनों से लूट की राशि और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चायना डोर से छात्रा का गला कटा, सडक़-स्कूटी खून से सनी

Sat Jan 15 , 2022
लोग तमाशबीन बने रहे, एडवोकेट ने पहुंचाया हॉस्पिटल, नहीं बच सकी जान उज्जैन,अग्निपथ। जीरो पाईंट ब्रिज पर शनिवार दोपहर लोहमर्षक हादसा हो गया। ममेरी बहन के साथ एक्टिवा से जा रही छात्रा चायना डोर (मांजा) का शिकार हो गई। डोर से छात्रा का गला कटने पर सडक़, रैलिंग व वाहन […]
Neha China Dor death in hospital 150122

Breaking News