समाधान योजना 31 जनवरी बढ़ाई, पेनाल्टी और मूल राशि होगी माफ

Bijali bill cartoon

बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर

उज्जैन, अग्निपथ। विद्युत वितरण कंपनी ने समाधान योजना की आखिरी तारीख आगे बढ़ा दी है। अब 31 जनवरी तक उपभोक्ता फायदा उठा सकेंगे। उनकी पेनाल्टी और मूल राशि माफी होगी। इसका उज्जैन के भी हजारों उपभोक्ताओं को फायदा होगा।

कोरोना काल में एक किलोवॉट तक के संयोजित भार वाले घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के देयकों की 31 अगस्त 2020 तक की मूल बकाया राशि एवं अधिभार की आस्थगित राशि के भुगतान में उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए यह योजना शुरू की गई है।

इसकी डेट बढ़ाकर 31 जनवरी 2022 कर दी गई है। पहले यह 15 दिसंबर 2021 तक थी। हजारों उपभोक्ता योजना का फायदा नहीं उठा सके थे। योजना में राशि जमा करने के संबंध में उपभोक्ताओं को दो विकल्प दिए गए हैं।

इस तरह फायदा

  • पहले विकल्प में आस्थगित (कोरोना में लॉकडाउन के दौरान बिल नहीं भरने वाले) मूल राशि का 60 प्रतिशत एकमुश्त भुगतान करने पर 100 प्रतिशत अधिभार की राशि और शेष 40 प्रतिशत मूल बकाया राशि माफ की जाएगी।
  • दूसरे विकल्प के रूप में मूल राशि का 75 प्रतिशत, 6 समान मासिक किस्त में भुगतान करने पर 100 प्रतिशत अधिभार की राशि एवं शेष 25 प्रतिशत मूल बकाया राशि माफ की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नाबालिग की इज्जत बचाने के बजाय आरोपियों का बचाव कर रही पुलिस

Fri Jan 21 , 2022
झाबुआ, अग्निपथ। झाबुआ थाने पर इन दिनों अजीबो गरीब खेल चल रहा है एक तरफ पुलिस विभाग और उनके कप्तान पुलिस मोबाइल पर नारी के रक्षा के कैसेट बजाते हैं तो दूसरी ओर उनके थाने के आला अधिकारी नारी की सुरक्षा करने के बजाए नारी के साथ शारीरिक शोषण करने […]

Breaking News