फर्जी ढंग से तेल की पेकिंग कर बेचने वाले व्यापारी के यहां छापा

शाजापुर। फर्जी ढंग से तेल की पेकिंग कर बेचने वाले व्यापारी के यहां प्रशासन ने छापामार कार्रवाई की। शुक्रवार को अपर कलेक्टर मंजूषा राय, एसडीएम शैली कनास, तहसीलदार राजाराम करजरे, टीआई एके शेषा किला रोड क्षेत्र में पहुंचे और फर्जी तरीके से खाद्य तेल बेचने वाले व्यापारी पर कार्रवार्ई की।

अपर कलेक्टर ने बताया कि शासन को टैक्स का चूना लगाने के साथ ही आमजन के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर खुले तेल को पेकिंग कर बेचा जा रहा था। कार्रवाई के दौरान 11 तेल के ड्रम बरामद हुए हैं। एक ड्रम में तेल की क्षमता 180 लीटर है। मामले की जांच की जा रही है जिसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डेढ़ लाख की स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, तीन दिन की पुलिस रिमांड पर

Fri Jan 21 , 2022
बेरछा, अग्निपथ। मादक पदार्थ की बिक्री के मामले में बेरछा पुलिस ने गुरुवार देर रात एक युवक को गिरफ्तार किया है। सुंदरसी तिराहे पर की गई कार्रवाई के दौरान आरोपी से डेढ़ लाख रुपए की स्मैक बरामद की गई है। कोर्ट ने आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर […]

Breaking News