पति से विवाद हुआ तो बहू ने सास पर किया हमला

उज्जैन, अग्निपथ। तुलसीनगर में देर रात चिंतनीय घटना हुई। यहां जीजा के जन्मदिन की पार्टी में जाने की बात पर पति से विवाद होने पर बहु ने वृद्ध सास को ब्लेड मार दी। हमले में गंभीर चोट आने पर वृद्धा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में देवासगेट पुलिस ने केस दर्ज कर गुरुवार को आरोपी को नोटिस जारी किया है।

तुलसी नगर निवासी प्रियंका पति रजत साहू के तिरुपति धाम निवासी जीजा का बुधवार को जन्मदिन था। पति ने काम का हवाला देकर उसे अकेले जाने का कह दिया। प्रियंक चली तो गई,लेकिन जल्द लौटने पर सास राजकुमारी पति दिलीप कुमार साहू (50) ने कारण पूछा तो उसने हंगामा कर दिया। इसी दौरान पति रजत घर लौटा तो प्रियंका उससे भी झगड़ा करने लगी।

बहू को बेटे से लड़ते देख राजकुमारी समझाने लगी। इस पर प्रियंका ने उन पर ब्लेड से हमला कर दिया। बचने की कोशिश में राजकुमारी के दोनों हाथों की हथेली कट गई। परिजन तुरंत उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां 12 टांके लगाना पड़े। घटना के बाद प्रियंका थाने पहुंच गई और सास-ससुर पर दहेज प्रताडऩा का आरोप लगाकर शिकायत की।

हालांकि घटना का पता चलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और राजकुमारी के बयान दर्ज कर प्रियंका के खिलाफ धारा 324,294,506 में मुकदमा दर्ज कर गुरुवार को उसे नोटिस जारी कर दिया।

इसलिए थी गुस्सा

प्रियंका के अनुसार पति रजत साथ नहीं गए और उसे जल्द आने का कह दिया। जीजा के घर पहुंचने पर पता चला वह रात 10 बजे आएंगे, इसलिए शाम 7 बजे उसे लौटना पड़ा। इसी बात को लेकर पति से मामूली विवाद हुआ था। वहीं घायल राजकुमारी ने बताया कि बेटे रजत की शादी अप्रैल 2021 में प्रियंका से हुई थी।

प्रियंका गुस्सेल है और आए दिन रजत व उनसे झगड़ा करती रहती है। घटना के बाद उसने अहमदाबाद निवासी भाई प्रतीक को फोन पर गलत जानकारी दी। इसके बाद प्रतीक ने उन्हें व बेटे को मोबाइल पर जान से मारने की धमकी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वीर सावरकर चौराहा पर लावारिस खड़ी मिली कार

Thu Jan 27 , 2022
टेस्ट ड्राइव के बहाने लेकर भागे थे बदमाश उज्जैन, अग्निपथ। साडू माता बावड़ी के पास से चालक को चकमा देकर कार ले भागे बदमाशों ने रात में लावारिस छोड़ गये। पुलिस ने फुटेज के आधार पर दोनों बदमाशों की तलाश शुरु की है, जिनकी पहचान हो चुकी है। 25 जनवरी […]

Breaking News