ग्राम ढोचका उचित मूल्य की दुकान ने 2 माह का खाद्यान्न गरीबों को नहीं किया वितरित

Jhabua para andolan 290122

5 गांव के लोगों को स्लिप तो दी पर अनाज नहीं दिया

पारा, अग्निपथ। हिंदू युवा जनजाति संगठन रामा ब्लॉक प्रभारी कमलेश मुजाल्दा एवं पूरी टीम ने ग्राम पंचायत ढोचका की शासकीय उचित मूल्य की दुकान परभ्रमण किया भ्रमण के दौरान भारी भ्रष्टाचार देखने को मिला।

ग्राम पंचायत ढोचका शासकीय उचित मूल्य की दुकान पर भारी भ्रष्टाचार सेल्समैन के द्वारा किया जा रहा है। करीब 5 गांव के लोगों को नवंबर और दिसंबर माह का आज अभी तक नहीं दिया गया है। सेल्समैन के द्वारा रसीदें निकाल दी गई परंतु अनाज अभी तक नहीं दिया गया। आखिर क्यों ग्रामीणों को अनाज नहीं दिया जा रहा है? जब स्लीप निकाल दी गई तो फिर अनाज कहां गया सरकार द्वारा चलाई जा रही फ्री योजनाओं पर जिम्मेदार अधिकारी क्यों ध्यान नहीं दे रहे हैं। इधर जिम्मेदार अधिकारी एसी वाले रूम में बैठकर मौज मस्ती कर रहे हैं और इधर ग्रामीण लोग अनाज के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं।

हिंदू युवा जनजाति संगठन के महामंत्री कमलेश मावी ने बताया कि ऑनलाइन स्टॉक रजिस्टर देखने पर पता चला कि दुकान पर 710 कुंटल अनाज दुकान पर स्टॉक बता रहा है एवं चावल का स्टॉक करीब 74 कुंटल से अधिक है तो फिर वह अनाज कहां गया? और क्यों ग्रामीणों को नहीं दिया जा रहा है? अगर दुकान पर यह अनाज उपलब्ध नहीं है तो फिर अनाज कहां गया, दुकान पर करीब 1100 लीटर से अधिक का केरोसिन बताया जा रहा है।

परंतु दुकान पर 1 लीटर भी केरोसिन उपलब्ध नहीं है। वही दुकान पर न तो चावल उपलब्ध है और ना गेहूं, आखिर किसके साथ मिलकर सेल्समैन ने इतना बड़ा घोटाला किया है जिस ब्रांच की जिम्मेदारी है जिस के मैनेजर को अभी तक क्यों नहीं हटाया गया और क्यों नहीं प्रशासन ने उन पर उचित कार्यवाही की, हिंदू युवा जनजाति संगठन के पदाधिकारियों ने कहा है कि अगर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्यवाही नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अब हर गांव के लिए पीएम और सीएम ने विकास की तिजोरी खोल दी है: डामोर

Sat Jan 29 , 2022
सांसद ने 10 लाख की लागत के मांगलिक भवन का किया भूमि पूजन झाबुआ, अग्निपथ। संसदीय क्षेत्र के जोबट के ग्राम पंचायत छोटाखुटाया में शनिवार को दस लाख की लागत से निर्मित होने वाले मांगलिक भवन का भूमि पूजन क्षेत्रीय सांसद गमानसिंह डामोर द्वारा किया गया । इस अवसर पर […]
Jhabua Bhoomipujan 290122

Breaking News